HomeUttarakhandBageshwarBageshwar Breaking: यहां एक ही गांव के दो नाबालिग बच्चे लापता, गुमशुदगी...

Bageshwar Breaking: यहां एक ही गांव के दो नाबालिग बच्चे लापता, गुमशुदगी दर्ज

सीएनई रिपोर्टर, कपकोट (बागेश्वर)
यहां दो नाबालिग तीन दिन से लापता है। उनके परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर ली है। नाबालिग बेटों के एकाएक लापता होने से परिजन बेहद परेशान हैं।

ADVERTISEMENTSAd Ad

यहां बड़ी पन्याली निवासी हेमा देवी पत्नी भगवत सिंह ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि बीते 30 दिसंबर को दीपक सिंह (11 वर्ष) और गांव का नामेश सिंह पुत्र देव सिंह (16 वर्ष) लापता हो गए। ये दोनों बच्चे राजकीय इंटर कालेज शामा में अध्यनरत हैं। उनकी काफी खोजबीन की गई, लेकिन कहीं भी कोई पता नहीं चला।
थानाध्यक्ष प्रताप सिंह नगरकोटी ने बताया कि धारा 365 में अज्ञात के विरुद्ध मामला पंजीकृत कर दिया गया है। उपनिरीक्षक विवेक चंद्र को इस मामले की विवेचना सौंपी है। साथ ही सभी थाना, चौकी, डीसीआरबी, आरटी सैट, आरजी को अलर्ट कर दिया गया है। उन्होंने बताया कि दो माह पूर्व भी यह बच्चे घर से भाग गए थे। जिन्हें पुलिस ने बरामद किया था।

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments