HomeUttarakhandAlmoraAlmora News: परियोजना निदेशक सेवानिवृत्त, विकास भवन में भावभीनी विदाई दी

Almora News: परियोजना निदेशक सेवानिवृत्त, विकास भवन में भावभीनी विदाई दी

ADVERTISEMENTS
⚠️ बागेश्वर में मौसम का ‘रौद्र’ रूप

पहाड़ों में भारी बारिश के बाद क्या हैं हालात? सीधे ग्राउंड ज़ीरो से देखें यह विशेष वीडियो रिपोर्ट।

▶ वीडियो देखने के लिए क्लिक करें
SOURCE: YOUTUBE SHORTS

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा
अल्मोड़ा में कार्यरत परियोजना निदेशक शैलेंद्र सिंह बिष्ट अधिवर्षता आयु पूर्ण होने पर सेवानिवृत्त हो गए। उन्हें आज विकास भवन मे मुख्य विकास अधिकारी नवनीत पाण्डे के सानिध्य में भावभीनी विदाई दी गई। उन्होंने करीब 33 वर्ष की सफल सेवा दी।

मालूम हो कि परियोजना निदेशक शैलेन्द्र सिंह बिष्ट ने पूर्व में उपायुक्त ग्राम्य विकास एवं प्रभारी मुख्य विकास अधिकारी चम्पावत के दायित्व का भी निर्वहन किया। विदाई कार्यक्रम में मुख्य विकास अधिकारी नवनीत पांडे ने सेवानिवृत्त परियोजना निदेशक की कार्यशैली की सराहना करते हुए कहा कि श्री बिष्ट ने सेवाकाल के दौरान सामाजिक कार्यो में योगदान देते हुए विकास की योजनाओं को अंतिम छोर के व्यक्ति तक पहुंचाने का भरसक प्रयास किया है। उन्होंने उनके दीर्घ व स्वस्थ जीवन की कामना की। इस मौके पर जिला विकास अधिकारी केएन तिवारी, एपीओ चंदा, एई वीर सिंह, खंड विकास अधिकारियों समेत जिला विकास कार्यालय, डीआरडीए, स्वजल के आदि विभागों के कार्मिक मौजूद रहे। सेवानिवृत्त श्री बिष्ट को स्टाफ की ओर से स्मृति चिह्न भी भेंट किए गए। विदाई कार्यक्रम का संचालन लेखाकार वीरेंद्र बिष्ट ने किया।

🔴 EXCLUSIVE: भीषण बस हादसा!

हल्द्वानी से पिथौरागढ़ जा रही बस पलटी, मौके पर मची चीख-पुकार!

हादसे की पूरी वीडियो और रेस्क्यू अभियान देखने के लिए ऊपर क्लिक करें।

यूट्यूब पर देखें
ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments