HomeUttarakhandNainitalहल्द्वानी न्यूज : इंदिरा ने शहीदों को श्रद्धांजलि और राशन किट्स वितरित...

हल्द्वानी न्यूज : इंदिरा ने शहीदों को श्रद्धांजलि और राशन किट्स वितरित कर मनाया राहुल गांधी का जन्मदिन

हल्द्वानी। कांग्रेस नेता एवं पार्टी के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी के 50वें जन्मदिवस के अवसर पर आज नेता प्रतिपक्ष डा. इंदिरा हृदयेश ने इंडो चायना बॉर्डर पर शहीद सैनिकों को श्रद्धांजलि देकर उन सभी शहीदों की आत्म शांति हेतु प्राथर्ना की व यूथ कांग्रेस पदाधिकारियों को राशन सामग्री की किट्स देकर निर्देशित किया कि इन राशन किट्स को गरीब मजदूर परिवारों तक पहुँचाया जाये। कोरोना महासंकट के कारण और इंडो चायना बॉर्डर पर शहीद हुए सैनिकों के कारण राहुल गांधी दुःखी और आहत हैं।

ADVERTISEMENTSAd Ad

जिस कारण राहुल गांधी द्वारा आधिकारिक रूप से कांग्रेस पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से कहा था कि वे मेरा जन्मदिन न मनाये बल्कि इसके विपरीत शहीदों की आत्म शांति हेतु शोक प्रार्थना और गरीब मजदूर लोगों की मदद कर एक जिम्मेदार नागरिक और कांग्रेसी होने का फर्ज निभाये। इसी को ध्यान में रख नेता प्रतिपक्ष डॉ इंदिरा ने हल्द्वानी कांग्रेस परिवार संग राहुल का जन्मदिन सादगी से मनाया और सभी ने राहुल गांधी के दीर्घायु निरोगी जीवन की कामना की।

इस दौरान एआईसीसी के सदस्य सुमित हृदयेश, महेश शर्मा, मयंक भट्ट, हेमन्त बगडवाल, नरेश अग्रवाल, सुहैल अहमद सिद्दीकी,त्रिलोक कठायत, सुरेंद्र नगरकोटी, जीवन बिष्ट, खलील वारसी, विक्की नरूला आदि उपस्थित रहे।

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments