HomeUttarakhandAlmoraअल्मोड़ा : पुलिस ने किया था होम क्वारेन्टाइन, बाजार घूमते मिले, तीन...

अल्मोड़ा : पुलिस ने किया था होम क्वारेन्टाइन, बाजार घूमते मिले, तीन पर मुकदमा दर्ज

ADVERTISEMENTS

अल्मोड़ा। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अल्मोड़ा प्रहलाद नारायण मीणा द्वारा​ दिए गए सख्त निर्देशों के बावजूद कुछ लोग नियमों का अनुपालन नही कर रहे हैं, जिनके खिलाफ पुलिस कार्रवाई की जा रही है। पुलिस कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार थानाध्यक्ष सोमेश्वर रमेश सिंह बोहरा द्वारा दीपक सिंह नेगी पुत्र हीरा सिंह निवासी ग्राम देवलधार, थाना द्वाराहाट, (गाजियाबाद से), गौरव सिंह पुत्र गोपाल सिंह कैड़ा निवासी ग्राम देवलधार, पोस्ट बिन्ता अल्मोड़ा (दिल्ली से) तथा मंगल सिंह पुत्र स्व. चन्दन सिंह निवासी रैत, सोमेश्वर 12 जून को दिल्ली से अपने गांव आया था। उक्त तीनों व्यक्तियों द्वारा होम क्वारन्टीन नियमों का उल्लंघन कर बाजार एवं गांव में घूमते हुए पाया गया। इनके द्वारा अन्य लोगों का जीवन को खतरे में डालने का कृत्य किया गया है। जिस पर थाना सोमेश्वर में धारा- 188/269/270/ 271 भादवि व 51 बी डीएम एक्ट एवं 2/3 महामारी अधि. के अन्तर्गत अभियोग पंजीकृत कर वैधानिक कार्यवाही की गयी है।

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments