HomeUttarakhandAlmoraAlmora News: रेडक्रास के माध्यम से जरूरतमंदों को बटेंगे कंबल

Almora News: रेडक्रास के माध्यम से जरूरतमंदों को बटेंगे कंबल

ADVERTISEMENTSAd

— डीएम की अध्यक्षता में रेडक्रास सोसायटी की बैठक
सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा
जिलाधिकारी एवं रेडक्रास सोसायटी की अध्यक्ष वंदना सिंह की अध्यक्षता में रेडक्रॉस सोसाइटी अल्मोड़ा की बैठक संपन्न हुई। जिसमें तय हुआ कि एक सप्ताह के अंदर रेडक्रास सोसायटी के माध्यम से सभी ब्लाकों में जरूरतमंदों को कंबल बांट दिए जाएंगे। इसके अलावा कोविड—19 को लेकर जन जागरूकता में रेडक्रास अहम् भूमिका निभाएगी।

बैठक में जिलाधिकारी ने रेडक्रास अल्मोड़ा की नई मैनेजिंग कमेटी के पदाधिकारियों को शुभकामनाएं दीं। साथ ही पूरी सामर्थ्य के साथ रेडक्रॉस संबंधी कार्य करने का आह्वान किया। बैठक में कई विषयों पर चर्चा हुई और सदस्यों ने सुझाव दिए। इसके बाद जिलाधिकारी ने उप जिलाधिकारियों को निर्देश दिए कि एक सप्ताह के भीतर रेडक्रॉस सोसाइटी के माध्यम से सभी ब्लॉकों में जरूरतमंदों को कंबल बांटे जाएं। सुझावों के अनुसार जिलाधिकारी ने कहा कि कोविड-19 में व्यापक जन जागरूकता के तहत नगर क्षेत्र में रेडक्रॉस की ओर से जगह-जगह फ्लेक्सी लगाई जाएगी।

अंत में मैनेजिंग कमेटी के चेयरमैन मनोज सनवाल ने सभी का धन्यवाद ज्ञापित करते हुए बताया कि ब्लॉक स्तर पर रेडक्रॉस को संचालित करने के लिए प्रभारियों की नियुक्ति कर दी गई है। उन्होंने प्रभारियों से जनहित व मानवीय सेवार्थ अपने—अपने ब्लॉकों में कार्य करने की अपील की। बैठक का संचालन डॉ.दीपांकर डेनियल ने किया। बैठक में किशन गुरुरानी, डॉ. जेसी दुर्गापाल, गिरीश, केवल सती, गिरीश मल्होत्रा, आशीष वर्मा, मनीष तिवारी, चन्द्रमणि भट्ट, दीप जोशी, अमित शाह आदि मौजूद रहे।

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments