HomeBreaking Newsक्वारब चौकी इंचार्ज दीप्ति सिंह सेवानिवृत्त, भावभीनी विदाई

क्वारब चौकी इंचार्ज दीप्ति सिंह सेवानिवृत्त, भावभीनी विदाई

ADVERTISEMENTSAd

सीएनई रिपोर्टर, सुयालबाड़ी/गरमपानी

क्वारब चौकी इंचार्ज दीप्ति सिंह के सेवानिवृत्ति पर क्षेत्र के गणमान्य लोगों एवं एनएच निर्माण कंपनी के अधिकारियों व अभियंताओं ने उन्हें भावभीनी विदाई दी।

चौकी इंचार्ज का नागरिकों ने माल्यार्पण किया और स्मृति चिन्ह भेंट किए। इस मौके पर वक्ताओं ने कहा कि दीप्ति सिंह का बहुच अच्छा बर्ताव रहा तथा कार्यकाल अत्यंत सराहनीय रहा। सेवा कार्य के चलते वह क्षेत्र में काफी लोकप्रिय रहे। कानून व्यवस्था के अनुपालन में उन्होंने सदैव अपनी कर्तव्यनिष्ठा का परिचय दिया।

इस मौके पर निर्माण कंपनी के डीजीएम आरडी शर्मा, पीएम भूपेंद्र राणा, तय्यब खान, वन पंचायत सरपंच आनंद जीना, क्षेत्र पंचायत सदस्य विनोद चुपडाल, खीम सिंह जीना आदि गणमान्य जन मौजूद रहे।

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments