AlmoraUttarakhand

Almora News: देश की आजादी व विकास में कांग्रेस का योगदान महत्वपूर्ण, कांंग्रेस के स्थापना दिवस पर गोष्ठी


सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा
अखिल भारतीय राष्ट्रीय कांंग्रेस के 137वें स्थापना दिवस पर जिला कांंग्रेस कार्यालय अल्मोड़ा में कांग्रेसजनों ने गोष्ठी आयोजित की। जिसमें देश की आजादी और विकास में कांग्रेस के योगदान को बेहद महत्वपूर्ण बताया गया और देश के विकास के लिए कांग्रेस को मजबूती प्रदान का संकल्प लिया गया।

गोष्ठी में कांग्रेस जिलाध्यक्ष पीताम्बर पान्डेय ने कहा कि कांंग्रेस पार्टी का देश की आजादी और विकास में बहुत बड़ा योगदान है। उन्होंने कहा कि कांंग्रेस पार्टी जब—जब देश की सत्ता में आई, तब—तब देश ने नई प्रगति की है और विकास का मार्ग प्रशस्त हुआ है। पालिकाध्यक्ष प्रकाश चन्द्र जोशी ने कहा कि कांंग्रेस सभी जाति, धर्मों, जातियों एवं सम्प्रदायों को साथ लेकर चलने वाली पार्टी है एवं कांंग्रेस ही देश का विकास कर सकती है। उन्होंने बूथ स्तर पर संगठनात्मक ढांचे को मजबूत करने पर बल दिया। उन्होंने कहा कि आज वास्तव में देश के विकास के लिए कांंग्रेस को मजबूत करने की आवश्यकता है।

जिला उपाध्यक्ष गोपाल चौहान ने कहा कि आज जनता कांंग्रेस से जुड़ना चाह रही है तथा लगातार कांंग्रेस संगठन से जुड़ रही है। उन्होंने सभी कांंग्रेस कार्यकर्ताओं का आह्वान किया कि अब सभी कांंग्रेस कार्यकर्ता लोगों को कांंग्रेस की नीतियों से घर—घर जाकर अवगत करायें, ताकि आने वाले विधानसभा चुनाव में कांंग्रेस प्रचंड बहुमत से सत्तारूढ़ होकर प्रदेश के विकास में अहम् भूमिका निभा सके।

कार्यक्रम में पूर्व विधायक मनोज तिवारी, जिलाध्यक्ष पीताम्बर पान्डेय, पालिकाध्यक्ष प्रकाश चन्द्र जोशी, नगर अध्यक्ष पूरन सिंह रौतेला, महिला जिलाध्यक्ष लता तिवारी, जिला उपाध्यक्ष गोपाल चौहान, जिला उपाध्यक्ष तारा चन्द्र जोशी, पूर्व पालिकाध्यक्ष शोभा जोशी, मनोज कुमार जोशी, पारितोष जोशी, गीता सैनी, जिला प्रवक्ता राजीव कर्नाटक, जिला सचिव दीपांशु पाण्डेय, हर्ष कनवाल, पंकज काण्डपाल, संजय दुर्गापाल, नारायण दत्त पाण्डे, महेश चन्द्र आर्या, जैबुलनिशा अन्सारी, अरविंद रौतेला, मन्जू काण्डपाल, हेम किरन जोशी, गोपा नयाल, गीता मेहरा, रोहन कुमार आर्या, अख्तर हुसैन, नीमा बिनवाल, रवीन्द्र नाथ गोस्वामी,प् रताप सत्याल सहित दर्जनों कांंग्रेसजन उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Back to top button
किचन गार्डन में जरूर लगाएं ये पौधे, सेहत के लिए भी फायदेमंद Uttarakhand : 6 PCS अधिकारियों के तबादले शाहरूख खान की फिल्म डंकी 100 करोड़ के क्लब में शामिल हिमाचल में वर्षा, बर्फबारी होने से बढ़ी सर्दी Uttarakhand Job : UKSSSC ने निकाली 229 पदों पर भर्ती