मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी हल्द्वानी पहुंच गये हैं। वह यहां एचएन इंटर कॉलेज में चल रहे वृहद रोजगार मेले प्रतिभाग कर रहे हैं।
ADVERTISEMENTS
उल्लेखनीय है कि सीएम पुष्कर सिंह धामी आज मंगलवार सुबह जीटीसी हेलीपैड देहरादून से हेलीकॉप्टर द्वारा एफटीआई हेपीपैड हल्द्वानी पहुंचें। जहां से कार से उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय के दीक्षान्त समारोह में प्रतिभाग करने पहुंचे। जहां उन्होंने रक्षामंत्री राजनाथ सिंह की वर्चुवल उपस्थिति में बीआरओ द्वारा राज्य में बनाए गए पुलों के उद्घाटन कार्यक्रम में वीडियो कॉन्फ्रेसिंग के माध्यम से प्रतिभाग किया। इसके बाद अब एचएन इंटर कॉलेज में वृहद रोजगार मेले में प्रतिभाग करने पहुंच गये हैं। इसके बाद वह क्रिस्टल लॉन रामपुर रोड में प्रान्तीय उद्योग व्यापार मंडल के शपथ ग्रहण समारोह में शिरकत करेंगे।
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।