HomeUttarakhandAlmoraAlmora News: शोभा जोशी के नेतृत्व में सौ से अधिक महिलाएं कांग्रेस...

Almora News: शोभा जोशी के नेतृत्व में सौ से अधिक महिलाएं कांग्रेस में शामिल, पूर्व विधायक ​मनोज व पदाधिकारियों ने किया स्वागत

ADVERTISEMENTS

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा
कांग्रेस के स्थापना दिवस के मौके पर आज अल्मोड़ा की पूर्व पालिकाध्यक्ष शोभा जोशी के नेतृत्व में सौ से अधिक महिलाओं ने कांंग्रेस की सदस्यता ग्रहण की। यहां जिला कांंग्रेस कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में पूर्व विधायक मनोज तिवारी, जिलाध्यक्ष पीताम्बर पाण्डेय, महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष लता तिवारी ने सभी महिलाओं को पुष्प गुच्छ भेंटकर कांंग्रेस परिवार में स्वागत किया।

इस मौके पर पूर्व पालिकाध्यक्ष शोभा जोशी ने कहा कि वर्तमान समय में जनता कांंग्रेस से लगातार जुड़ना चाह रही है और महिलाओं को कांग्रेस से जोड़ने के लिए उनके प्रयास जारी हैं। इसी क्रम में आज 108 महिलाओं ने उनके नेतृत्व में कांंग्रेस से नाता जोड़ा है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस संगठन को मजबूती प्रदान करने के लिए निकट भविष्य में और अधिक महिलाओं को कांंग्रेस से जोड़ा जाएगा। उन्होंने यह भी कहा कि आने वाले विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की जीत में महिलाओं की अहम् भूमिका रहेगी।

कार्यक्रम में पूर्व विधायक मनोज तिवारी, पूर्व पालिकाध्यक्ष शोभा जोशी, जिलाध्यक्ष पीताम्बर पाण्डेय, जिला उपाध्यक्ष गोपाल चौहान, महिला जिलाध्यक्ष लता तिवारी, नगर अध्यक्ष पूरन सिंह रौतेला, जिला उपाध्यक्ष तारा चन्द्र जोशी, कांंग्रेस जिला प्रवक्ता राजीव कर्नाटक, जिला सचिव दीपांशु पाण्डेय, महिला नगर अध्यक्ष गोपा नयाल सहित अनेकों कांंग्रेसजन उपस्थित रहे।

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments