HomeAccidentबड़ी खबर उत्तराखंड : यहां यूटिलिटी वाहन गिरा गहरी खाई में, तीन...

बड़ी खबर उत्तराखंड : यहां यूटिलिटी वाहन गिरा गहरी खाई में, तीन की मौके पर मौत, रेस्क्यू टीम रवाना

ADVERTISEMENTS

उत्तरकाशी। इस समय की सबसे बड़ी खबर उत्तरकाशी जिले से आ रही है, यहां गजोली-भंकोली मोटर मार्ग पर एक यूटिलिटी वाहन गहरी खाई में गिरने से दुर्घटनाग्रस्त हो गया। इस दर्दनाक हादसे में तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई।

जानकारी के अनुसार उत्तरकाशी जिले के गजोली-भंकोली मोटर मार्ग से अगोड़ा की तरफ जाते हुए एक यूटिलिटी वाहन पर अचानक पहाड़ी से पत्थर गिरने के कारण वाहन अनियंत्रित होकर सड़क से लगभग 200 मीटर गहरी खाई में जा गिरा। इस दर्दनाक हादसे में वाहन में सवार तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर घटनास्थल के लिए एसडीआरएफ पुलिस और 108 एंबुलेंस रवाना हो चुकी है। खबरें वही जो समय पर मिले, तो जुड़िये हमारे WhatsApp Group से Click Now

उत्तराखंड : पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी, 200 ग्राम स्मैक के साथ दो गिरफ्तार – पुलिस टीम को पांच हजार इनाम की घोषणा

वाहन में 45 वर्षीय शांतिलाल पुत्र बालम लाल निवासी भंकोली, 35 वर्षीय जसपाल सिंह पुत्र स्वर्गीय रामचंद्र निवासी भंकोली तहसील भटवाड़ी उत्तरकाशी, 39 वर्षीय वाहन चालक बृजमोहन लाल पुत्र सूरज लाल निवासी अगोड़ा सवार थे जिनकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। बताया जा रहा है कि यूटिलिटी वाहन संख्या यूके 013 -0017 भंकोली से अगोड़ा जा रहा था कि अचानक रास्ते में पहाड़ी से पत्थर गिरने के कारण वाहन अनियंत्रित होकर सड़क से लगभग 200 मीटर गहरी खाई में जा गिरा।

नैनीताल : खाई में जा गिरी पर्यटक बस, चालक की दर्दनाक मौत

सलमान खान को सांप ने काटा

उत्तराखंड की इस आईएएस अधिकारी को केंद्र में मिली अहम जिम्मेदारी

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments