HomeUttarakhandDehradunउत्तराखंड की इस आईएएस अधिकारी को केंद्र में मिली अहम जिम्मेदारी

उत्तराखंड की इस आईएएस अधिकारी को केंद्र में मिली अहम जिम्मेदारी

देहरादून। उत्तराखंड कैडर की आईएएस अफसर राधिका झा को केंद्र में अहम जिम्मेदारी मिली है। केंद्र सरकार ने उनका चयन ऊर्जा मंत्रालय के एनर्जी एफिशिएंसी सर्विसेज लिमिटेड में सीईओ के पद पर किया है। उनका कार्यकाल 5 वर्ष का होगा। उत्तराखंड में राधिका झा ने ऊर्जा विभाग को भी लंबे समय तक देखा है। ऐसे में अब राधिका झा का चयन ऊर्जा मंत्रालय के जेवी में सीईओ यानी मुख्य कार्यकारी अधिकारी के पद पर हुआ है।

ADVERTISEMENTSAd Ad

2002 बैच की आईएएस अफसर राधिका झा कुछ समय पहले तक सचिवालय में तैनात थी। त्रिवेंद्र सरकार में उनके पास कई अहम विभाग थे। लेकिन पहले तीरथ सिंह रावत और अब पुष्कर सिंह धामी सरकार में उनका कद हल्का कर दिया गया था।

माना जा रहा था कि शिक्षा विभाग में तमाम निर्णय को लेकर अलग राय रखने के चलते वह छुट्टी पर चली गई थीं। उत्तराखंड में ऊर्जा विभाग में लंबे समय तक अपनी सेवा देने वाली आईएएस राधिका झा अब प्रदेश के अनुभवों को केंद्र में मिली इस बड़ी जिम्मेदारी के दौरान काम में ला सकेंगी।

जेपी नड्डा पहुंचे देहरादून, करेंगे चुनावी तैयारियों की समीक्षा, जानें- क्या बोले सीएम

उत्तराखंड : बदल गया जोशीमठ का नाम, सीएम धामी ने की घोषणा – अब इस नाम से जाना जाएगा

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments