HomeUttarakhandBageshwarBageshwar News: कलाकारों की प्रस्तुतियों पर खूब थिरके दर्शक, कांडा महोत्सव का...

Bageshwar News: कलाकारों की प्रस्तुतियों पर खूब थिरके दर्शक, कांडा महोत्सव का समापन

ADVERTISEMENTS

सीएनई रिपोर्टर, कांडा (बागेश्वर)
यहां आयेाजित तीन दिवसीय कांडा महोत्सव का रंगारंग समापन हो गया है। शुक्रवार की रात लोक कलाकार प्रह्लाद सिंह मेहरा व माया उपाध्याय के नाम नही। दर्शक कां छू तेरो जलेबिक डाब, ओ हेमा जाग गीत में थिरकते रहे। इसके अलावा कुंदन कोरंगा आदि कलाकारों ने लोगों की फरमाइश पूरी की। शुक्रवार को पुरस्कार वितरण के साथ कार्यक्रम संपन्न हुआ। मुख्य अतिथि पूर्व विधायक उमेद सिंह माजिला ने कहा कि इस तरह के महोत्सव अपनी संस्कृति से रूबरू कराते हैं। इसके संवर्द्धन के लिए सभी को आगे आना होगा।

रामलीला मैदान में शुक्रवार की रात सांस्कृतिक कार्यक्रमों की छड़ी लग गई। लोक गायक प्रह्लाद मेहरा ने चंदना मेरो पहाड़ आए, चांदी बटन दाज्यू कुर्ती कॉलर मा़, पहाड़ैकि चेलिले, निखाया द्वि रवाटा सुखले आदि गीत गाए। इसके बाद माया उपाध्याय ने त्याार हाथमें भल छाजि रौ हरिया रूमाला, मोहना, मोहना, मोहना रटि गो आदि गीत गायक लोगों को झूमने पर मजबूर कर दिया। कुंदन कोरंगा ने हेमा ह्यू पड़ गैल भनारा आदि गीत गाए। इसके अलावा कलाकारों ने लोगों की फरमाइश भी पूरी की। शनिवार को मैदान में समापन कार्यक्रम आयोजित हुआ। इस दौरान महोत्सव में आयोजित मेहंदी, सुलेख, रसाकसी प्रतियोगिता के विजेताओं को पुरस्कृतक किया गया। मुख्य अतिथि माजिला ने कहा कि इस महोत्सव आने वाले सालों में और भव्य बनाया जाएगा। यह ऐसा महोत्सव है। इसमें लोगों की सहभागिता अधिक रहती है।

विशिष्ट अतिथि पूर्व विधायक ललित फर्स्वाण ने कहा कि युवा पीढ़ी को इस तहर के आयोजन से सीख मिलेगी और अपनी धरोहर से जुड़ेंगे। पूर्व जिलापंचायत अध्यक्ष हरीश ऐठानी महोत्सव की भव्यता पर खुशी जताई और आयोजकों को बधाई दी। महोत्सव के अध्यक्ष हीरा सिंह कर्म्याल ने सभी के सहयोग के प्रति आभार जताया। इस मौके पर संयोजक बीरेंद्र सिंह नगरकोटी, जिपं सदस्य गोपा धपोला, पूजा आर्या, राजेंद्र टंगड़िया, एडवोकेट गोविंद भंडारी, जितेंद्र वर्मा, आलम मेहरा आदि मौजूद रहे।

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments