HomeUttarakhandAlmoraअल्मोड़ा : उत्तराखंड पूर्व सैनिक लीग के पूर्व जिला सचिव ललित भट्ट...

अल्मोड़ा : उत्तराखंड पूर्व सैनिक लीग के पूर्व जिला सचिव ललित भट्ट का निधन, शोक

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

अल्मोड़ा। उत्तराखंड पूर्व सैनिक लीग संगठन के पूर्व जिला सचिव ललित प्रसाद भट्ट 56 वर्ष का आज अपने आवास ढ़ूंगाधारा में निधन हो गया। वे अपने पीछे पत्नी विवाहित पुत्री व अविभावित पुत्र को रोता बिलखता छोड़ गये। स्व. भट्ट पिछले लंबे समय से अस्वस्थ चल रहे थे। स्थानीय विश्वनाथ घाट में उनकी अंतेष्टि की गई। उनकी चिता को मुख्याग्नि उनके इकलौते पुत्र विवेक भट्ट व बड़े भाई व राडवेज कर्मचारी यूनियन के प्रांतीय उपाध्यक्ष उमेश भट्ट, छोटे भाई प्रकाश भट्ट ने मुख्याग्नि दी। उनकी शव यात्रा में पूर्व विधायक मनोज तिवारी, सालम समिति के अध्यक्ष राजेंद्र रावत, लोकमणि भट्ट, वरिष्ठ अधिवक्ता भूपाल सिंह नेगी, नगर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष पूरन सिंह रौतेला, जिला कांग्रेस कमेटी के वरिष्ठ उपाध्यक्ष तारा चंद्र जोशी, इनजिनियर गोंविद सिंह मेहरा, सूरज डलाकोटी, एडवोकेट सोबन नगरकोटी, गोपाल सिंह चौहान, ललित बिष्ट सहित दर्जनों लोगों ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। इधर, सालम समिति की संपन्न शोक सभा में समिति के सदस्य ललित प्रसाद भट्ट का आकस्मिक निधन पर समिति ने गहरा दुख व्यक्त करते हुये इसे समिति के लिए अपूर्णीयक्षति बताया। स्व. भट्ट समिति के कार्यों में भागीदारी निभाने के साथ ही होलिका महोत्सव कार्यक्रम में एक अच्छे कलाकार की भूमिका भी निभाते थे। शोक सभा में दिगवंत आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन रखा गया। शोक सभा में समिति के सदस्य राजेंद्र रावत, महासचिव अमर सिंह राजवार, कोषाध्यक्ष विशन सिंह बोरा, गोपाल सिंह मेहरा, लोकमणि भट्ट, भगीरथ पांडे, विपीन जोशी, दिवान आर्या, विनोद जोशी आदि मौजूद थे।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments