सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा
अल्मोड़ा के पूर्व पालिकाध्यक्ष स्व. विजय जोशी की 51वीं जयंती पर उनकी स्मृति में उनकी पत्नी पूर्व पालिकाध्यक्ष शोभा जोशी द्वारा महिला एवं जिला चिकित्सालय में रोगियों को फल वितरित किया गया। इससे पूर्व उनके द्वारा लैप्रोसी मिशन बल्ढौटी में राशन भी वितरित किया गया।







इस अवसर पर पूर्व पालिकाध्यक्ष शोभा जोशी ने कहा कि स्व. विजय जोशी ने गरीब और पिछड़े वर्ग के लिए बहुत सपने देखे थे तथा वे गरीब वर्ग के लिए बेहद संवेदनशील एवं चिन्तित रहते थे। श्रीमती जोशी ने कहा कि उनका प्रयास है कि वे स्व. विजय जोशी के अधूरे सपनों को पूरा करने के लिए हरसम्भव प्रयास करेंगी। उन्होंने कहा कि स्व. जोशी ने अल्मोड़ा शहर के लिए जो सपने देखे थे उन सपनों को पूरा करने के लिए वे ढृढसंकल्प हैं।
इस अवसर पर पूर्व पालिकाध्यक्ष शोभा जोशी, सीएमएस डॉ. प्रीति पन्त, डॉ. एपी पाण्डे, वरिष्ठ व्यवसायी प्रकाश रावत, मनीराज सिंह मटेला, कांंग्रेस जिला सचिव दीपांशु पाण्डे, कांंग्रेस जिला प्रवक्ता राजीव कर्नाटक उपस्थित रहे।


