HomeUttarakhandAlmoraAlmora News: 'मिशन अतिथि' के तहत लमगड़ा में पुलिस कर्मियों को पढ़ाया...

Almora News: ‘मिशन अतिथि’ के तहत लमगड़ा में पुलिस कर्मियों को पढ़ाया कार्यशैली का पाठ

ADVERTISEMENTSAd

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा
लमगड़ा थाना अंतर्गत कार्यरत पुलिस ​कर्मियों के लिए आज कार्यशाला आयोजित कर उन्हें कार्यशैली सकारात्मक बदलाव के लिए प्रेरित किया गया और विभिन्न जानकारियां प्रदान करते हुए तत्संबंधी दिशा—निर्देश दिए गए। यह कार्यक्रम पुलिस उपमहानिरीक्षक कुमाऊँ परिक्षेत्र डा. नीलेश आनंद भरणे की सराहनीय पहल “मिशन अतिथि” के तहत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. मंजूनाथ टीसी के निर्देशन में चला।

जिले के लमगड़ा थाना और जैंती चौकी के समस्त पुलिस कर्मियों के लिए एक कार्यशाला आयोजित की गई। जिसमें थानाध्यक्ष लमगड़ा जसविंदर सिंह व जैंती चौकी प्रभारी सुनील धानिक ने पुलिस ​कर्मियों को कार्यशैली में बदलाव व उच्च स्तर के निर्देशों से अवगत कराया और उसी अनुरूप कार्य करने के निर्देश दिए। पुलिस कर्मियों को पर्यटकों/अतिथियों के साथ शालीनतापूर्वक व्यवहार करने, होटल स्वामियों व टैक्सी चालकों के साथ समन्वय बनाए रखने, अपने थाना/चौकी क्षेत्रान्तर्गत व उसके आसपास स्थित पर्यटन स्थलों की जानकारी रखने के लिए निर्देशित किया गया। साथ ही रुट मैप तथा पुलिस हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी गई।

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments