HomeUttarakhandBageshwarBageshwar News: राजस्व उपनिरीक्षक व राजस्व सेवक खफा, 23 दिसंबर से कलमबंद...

Bageshwar News: राजस्व उपनिरीक्षक व राजस्व सेवक खफा, 23 दिसंबर से कलमबंद हड़ताल का ऐलान

ADVERTISEMENTSAd

सीएनई रिपोर्टर, बागेश्वर
पर्वतीय राजस्व निरीक्षक राजस्व उपनिरीक्षक एवं राजस्व सेवक संघ ने राजस्व परिषद पर वायदाखिलाफी का आरोप लगाते हुए अपनी चार सूत्रीय मांगों की मांग को लेकर 23 दिसम्बर से कलमबंद हड़ताल पर जाने की चेतावनी दी है।

राजस्व सेवक संघ के प्रदेश अध्यक्ष विजप पाल मेहता ने बताया कि पूर्व में प्रदेश के मुख्यमंत्री के समक्ष राजस्व निरीक्षक उपनिरीक्षक एवं राजस्व सेवक संघ द्वारा अपनी चार सूत्रीय मांगों को लेकर जो सहमति बनी थी। उस पर आज तक कोई कार्यवाही अमल पर नहीं लायी गयी है। जिस कारण संगठन के पदाधिकारी एवं राजस्व निरीक्षक उपनिरीक्षक अपने को ठगा सा महसूस कर रहे है।

उन्होंने बताया कि राजस्व निरीक्षक एवं रजिस्ट्रार कानूनगो के पदों का एकीकरण नही किये जाने, समान कार्य समान वेतन, संवर्गीय कार्मिकों को उच्चीकृत वेतनमान 1 जनवरी 2006 से देने, 16वे बैच के राजस्व निरीक्षको के प्रशिक्षण एवं राजस्व क्षेत्रो का पुनर्गठन कर उनकी सेवा नियमावली को प्रख्यापित किये जाने की मांग पर मुख्यमंत्री एवं राजस्व मंत्री द्वारा सहमति दिए जाने के बाद भी कोई कार्यवाही नही हुई। जिस कारण प्रदेश के समस्त राजस्व कर्मचारी आगामी 23 दिसम्बर से अनिश्चित कालीन कलमबंद हड़ताल पर जाने का निर्णय लिया है। उन्होंने इस आशय का ज्ञापन प्रदेश के मुख्यमंत्री, मुख्य सचिव व सचिव राजस्व को भी भेजा है।

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments