HomeUttarakhandBageshwarBageshwar News: स्कूल का क्षतिग्रस्त भवन को लेकर ग्रमाीणों का चढ़ा पारा,...

Bageshwar News: स्कूल का क्षतिग्रस्त भवन को लेकर ग्रमाीणों का चढ़ा पारा, प्रदर्शन

ADVERTISEMENTSAd

सीएनई रिपोर्टर, बागेश्वर
राजकीय प्राथमिक विद्यालय बांजीधार बदहाल स्थिति में पहुंच गया है। इसकी बदहाली पर ग्रामीणों ने कड़ी आपत्ति जताई है। उन्होंने शिक्षा विभागपर बच्चों की सुरक्षा के मामले में आंखें बंद करने का आरोप लगाया है। साथ ही चेतावनी दी कि यदि उनकी मांगों को नहीं माना गया तो आंदोलन किया जाएगा। इस आशय का एक ज्ञापन जिला पंचायत अध्यक्ष सौंपा।

विद्यालय प्रबंधन समिति अध्यक्ष्ज्ञ धनी राम के नेतृत्व में ग्रामीण सोमवार को जिला मुख्यालय पहुंचे और जोरदार नारेबाजी के साथ प्रदर्शन किया। यहां हुई सभा में वक्ताओं ने कहा कि प्रावि बाजीधार विद्यालय बदहाल हो गया है। उसके कभी भी गिरने का भय बना हुआ है। कई बार शिकायत के बाद भी भवन की मरम्मत नहीं हो पाई है। यहां अध्ययनरत बच्चों का जीवन हर वक्त खतरे के साये में रहता है। यदि समय पर भवन की मरम्मत नहीं की गई तो ग्रामीण आंदोलन को मजबूर होंगे। इसके बाद उन्होंने जिला पंचायत अध्यक्ष को एक शिकायती पत्र सौंपा।

इस मौके पर उप प्रधान दयाल सिंह, गंगा सिंह, दयाल सिंह, आशा देवी, सुंदर सिंह, दीवान सिंह, राम सिंह, गंगा सिंह, तरन राम, प्रताप सिंह, सरुली देवी, लोकपाल सिंह, त्रिलोक सिंह आदि मौजूद रहे।

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments