HomeUttarakhandAlmoraSSP को भा गई गार्द की साज-सज्जा, इन्हें मिला प्रशस्ति पत्र, इस...

SSP को भा गई गार्द की साज-सज्जा, इन्हें मिला प्रशस्ति पत्र, इस बात पर हुए नाराज

ADVERTISEMENTSAd

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा

जनपद के नए कप्तान डॉ. मंजूनाथ टीसी ने आज सोमवार को पुलिस कार्यालय से जुड़े समस्त विभागों का निरीक्षण किया। इस दौरान गार्द सलामी लेने के बाद बेहतर साज-सज्जा पर गार्द को नगद पुरस्कार प्रदान किया। वहीं अपनी शाखा की अच्छी जानकारी एवं बेहतर कार्य पर पीआरओ हेमा ऐठानी एवं एसआईएम मन्जू भण्डारी को प्रशस्ति पत्र एवं नगद पुरस्कार से सम्मानित किया।

इसके बाद पुलिस कार्यालयों के समस्त शाखाओं का निरीक्षण करते हुए सभी शाखा प्रभारियों को अपने-अपने अभिलेखों को अध्यावधिक रखने एवं सरकारी सम्पत्ति का अच्छा रख—रखाव एवं साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखने तथा प्रभारी चुनाव सेल को आगामी चुनाव के दृष्टिगत प्राप्त आदेश-निर्देशों का पालन करने हेतु निर्देशित किया गया।

इसके अतिरिक्त उन्होंने पुलिस कंट्रोल रूम का निरीक्षण भी किया। संचार व्यवस्था को दुरूस्त रखने के जहां निर्देश दिये वहीं नगर में लगे कुछ सीसीटीवी कैमरों के खराब रहने पर नाराजगी व्यक्त करते हुए कहा कि कैमरे सुचारू करते हुए सतत निगरानी की जाए।

कार्मिकों को किया पुरूस्कृत

निरीक्षण के दौरान अपनी शाखा की अच्छी जानकारी एवं बेहतर कार्य का प्रर्दशन करने पर पीआरओ हेमा ऐठानी एवं एसआईएम मन्जू भण्डारी को प्रशस्ति पत्र एवं नगद पुरस्कार से सम्मानित किया गया।

थाना प्रभारियों के साथ गोष्ठी

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा जनपद के सभी थाना—चौकी एवं शाखा प्रभारी के साथ गोष्ठी कर सभी का परिचय प्राप्त किया।सभी को टीम भावना के रूप में सूचनाओं का आदान-प्रदान व सभी को आपसी सामंजस्य स्थापित करने, जनता की समस्याओं, महिला सम्बन्धित शिकायतों एवं अन्य प्राप्त शिकायतों का त्वरित निस्तारण, आमजन के साथ मृदुल व्यवहार रखने के साथ-साथ मादक पदार्थों की तस्करी करने वालों के विरुद्ध कड़ी कार्यवाही करने के निर्देश दिये।

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments