अल्मोड़ा। श्रीमती नीमा जोशी निवासी रैलाकोट जनपद अल्मोड़ा द्वारा गत दिवस कोतवाली अल्मोड़ा में अपने पति आनन्द बल्लभ जोशी उम्र 45 वर्ष की गुमशुदगी दर्ज कराई थी। जो कि 16 जून को स्थानीय मार्केट जाने के बाद से घर वापस नही आये थे। कानि सूरज प्रकाश एवं कानि त्रिलोक एनटीडी द्वारा अल्मोड़ा स्थानीय बाजार एवं अन्य मिलने के सभी संम्भावित स्थानों पर गुमशुदा की तलाश की गई। जिसके बाद आज बृहस्पतिवार को लिंक रोड अल्मोड़ा से सकुशल बरामद कर रैलाकोट ग्राम प्रधान एवं उनके परिजनों के सुपुर्द किया गया है। परिजनों द्वारा बताया गया कि आनन्द बल्लभ की मानसिक स्थिति ठीक नहीं है तथा परिजनों द्वारा अल्मोड़ा पुलिस द्वारा त्वरित कार्यवाही की प्रसंशा कर आभार व्यक्त किया गया।
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।