HomeUttarakhandBageshwarBageshwar News: कुमायूं में बागनाथ से कल चलेगी भाजपा की विजय संकल्प...

Bageshwar News: कुमायूं में बागनाथ से कल चलेगी भाजपा की विजय संकल्प यात्रा, केंद्रीय मंत्री व सीएम​ दिखाएंगे हरी झंडी

ADVERTISEMENTSAd

सीएनई रिपोर्टर, बागेश्वर
कुमायूं में भाजपा की विजय संकल्प यात्रा का शुभारंभ रविवार यानी कल बागनाथ की नगरी से होगा। यात्रा को केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर व मुख्यमंत्री पुष्कर धामी हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे, जबकि रथ पूजन प्रदेश के पेयजल मंत्री विशन सिंह चुफाल करेंगे। संकल्प यात्रा के माध्यम से भाजपा जनहित में किए कार्यों को जनता तक पहुंचाएगी।

पार्टी कार्यालय में प्रदेश मंत्री पुष्कर काला व जिला प्रभारी व पूर्व विधायक शेर सिंह गड़िया ने बताया कि प्रदेष में भाजपा द्वारा प्रदेश के दोनों मंडलों में विजय संकल्प यात्रा निकाली जा रही है जिसमें गढ़वाल में शनिवार को यात्रा प्रारंभ हुई है जबकि कुमाउं की यात्रा बागनाथ नगरी बागेश्वर से प्रारंभ होगी। कार्यक्रम के अनुसार पेयजल मंत्री विशन सिंह चुफाल प्रातः 09 बजे रथ पूजन करेंगे, इसके बाद पूर्वाह्न 11 बजे केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर व मुख्यमंत्री पुष्कर धामी यात्रा का शुभारंभ करते हुए जनसभा को संबोधित करेंगे। तत्पश्चात यात्रा कपकोट रवाना होगी। जिला प्रभारी शेर सिंह गड़िया ने बताया कि यात्रा का आरे, कपकोट आदि क्षेत्रों में भव्य स्वागत किया जाएगा। भराड़ी में जनसभा के बाद यात्रा वापस बागेश्वर आकर चौकोड़ी को रवाना होगी। इस दौरान पार्टी के जिला महामंत्री एड. डा. राजेंद्र सिंह परिहार भी मौजूद थे।

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments