HomeUttarakhandAlmoraAlmora News: एसएसपी पंकज भट्ट को नैनीताल तबादले पर दी भावभीनी विदाई

Almora News: एसएसपी पंकज भट्ट को नैनीताल तबादले पर दी भावभीनी विदाई

ADVERTISEMENTSAd

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पंकज भट्ट का इसी पद पर नैनी​ताल जनपद में तबादला होने पर यहां पूरे स्टाफ ने उन्हें भावभीनी विदाई दी। एसएसपी ने स्टाफ के कार्यों व सहयोग की सराहना की।

विदाई कार्यक्रम में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पंकज भट्ट ने अपने अनुभवों को साझा करते हुए कहा कि सभी पुलिस अधिकारियों व कर्मचारियों ने कोरोना काल और आपदा काल में पूरी कर्तव्यनिष्ठा को कार्यों को अंजाम दिया, जो सराहनीय है। इसके अतिरिक्त जनपद के समस्त पुलिस अधिकारियों व कर्मचारियों ने आदेशों का अनुपालन करते हुए टीम वर्क से अच्छा कार्य किया। इसके अलावा नशे के खिलाफ अभियान में सराहनीय कार्य किया गया है। उन्होंने दिए गए सहयोग के लिए आभार प्रकट किया।

विदाई कार्यक्रम में पुलिस उपाधीक्षक अल्मोड़ा राजन सिंह रौतेला, पुलिस उपाधीक्षक रानीखेत तपेश कुमार चन्द, पुलिस उपाधीक्षक संचार राजीव कुमार, प्रतिसार निरीक्षक जीतेन्द्र पाठक, निरीक्षक कोतवाली अरूण कुमार, निरीक्षक रानीखेत राजेश यादव, निरीक्षक योगेश उपाध्याय वाचक, निरीक्षक संजय पाठक, निरीक्षक एलआईयू कमल कुमार पाठक, निरीक्षक सुरेश चद्र, निरीक्षक अजय लाल साह, प्रभारी डीसीआरबी निरीक्षक नासिर हुसैन समेत समस्त थाना व शाखा प्रभारी शामिल रहे। सम्मान कार्यक्रम का संचालन उप निरीक्षक दामोदर कापड़ी ने किया।

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments