HomeUttarakhandUdham Singh Nagarकिच्छा न्यूज़ : मृतक की पत्नी को सौंपा तीन लाख रुपए का...

किच्छा न्यूज़ : मृतक की पत्नी को सौंपा तीन लाख रुपए का चैक

किच्छा। दो वर्ष पूर्व सांप के काटने से निकटवर्ती ग्राम आजादनगर निवासी निमाई मंडल की मौत के बाद वन विभाग के अधिकारियों ने विभाग द्वारा स्वीकृत किए गए तीन लाख रुपए की धनराशि का चैक मृतक की पत्नी आशा देवी मंडल को सौंप दिया। आवास विकास में आयोजित कार्यक्रम में उधम सिंह नगर रुद्रपुर के वन क्षेत्राधिकारी पंकज शर्मा ने मृतक की पत्नी आशा मंडल को तमाम गणमान्य लोगों की मौजूदगी में चैक भेंट किया। ज्ञात हो कि बीते 2 अक्टूबर 2018 को किच्छा श्मशान घाट में कार्य करते समय ग्रामीण निमाई मंडल को जहरीले सांप ने काट लिया था, सांप के काटने से उसकी मौत हो गई थी।

ADVERTISEMENTSAd
Advertisement

नीमाई मण्डल की मौत के बाद पूर्व ग्राम प्रधान राजकुमार कोली ने परिजनों को पोस्टमार्टम कराने की सलाह देते हुए हर संभव का भरोसा दिलाया था। पूर्व ग्राम प्रधान राजकुमार कोली ने क्षेत्रीय विधायक के सहयोग से परिजनों को वन्यजीव के काटने से मौत पर वन विभाग द्वारा मिलने वाली आर्थिक सहायता दिलाने की दशा में हर संभव प्रयास किया। मृतक की पत्नी द्वारा वन विभाग के अधिकारियों को आर्थिक सहायता के लिए आवेदन के बाद वन विभाग द्वारा 3 लाख की धनराशि स्वीकृत की गई।

नगर के आवास विकास में आयोजित कार्यक्रम में वन क्षेत्राधिकारी पंकज शर्मा ने मृतक की पत्नी आशा मंडल को वन विभाग से स्वीकृत 3 लाख रुपये की धनराशि का चैक सौंपा। चैक प्राप्त होने के बाद मृतक की पत्नी आशा मंडल ने पूर्व ग्राम प्रधान, क्षेत्रीय विधायक सहित वन विभाग के अधिकारियों का आभार व्यक्त किया। इस दौरान पूर्व ग्राम प्रधान राजकुमार कोली, वन अधिकारी प्रमोद कुमार त्रिपाठी, श्रीवर्धन अधिकारी, लक्ष्मण सिंह नेगी मौजूद थे।

ADVERTISEMENTS
भारत का पहला प्राइवेट ऑर्बिटल रॉकेट Vikram-1

🚀 भारत का पहला Private Orbital Rocket

Vikram-1 ने रचा इतिहास • पूरी वीडियो देखने के लिए नीचे क्लिक करें

▶️ अभी वीडियो देखें
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments