HomeUttarakhandAlmoraरानीखेत बनेगा पृथक जिला, केजरीवाल की घोषणा ऐतिहासिक, आप की प्रेस वार्ता

रानीखेत बनेगा पृथक जिला, केजरीवाल की घोषणा ऐतिहासिक, आप की प्रेस वार्ता

सीएनई रिपोर्टर, रानीखेत

ADVERTISEMENTSAd

आप के मुखिया अरविंद केजरीवाल द्वारा सत्ता में आने के 30 दिनों के भीतर उत्तराखंड में रानीखेत सहित छह जिलों की ​घोषणा किये जाना एक बड़ा कदम है। आप पार्टी के बरिष्ठ नेतागणों ने यहां आयोजित प्रेस वार्ता में यह बात कही।

उन्होंने कहा कि काशीपुर में हुई सभा में आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय मुखिया अरविंद केजरीवाल ने काशीपुर व यमुनोत्री को मिलाकर 06 जिलों की घोषणा की, जिसमें रानीखेत भी शामिल है। जिसकी मांग वर्ष 1957 से क्षेत्र वासियो द्वारा की जा रही है। मीडिया से मुखाबित आम आदमी पार्टी के नेता अतुल जोशी, बरिष्ठ नेता कृपाल राम आर्य व भिकियासैंण से आप पार्टी के जिला सचिव नंदन बिष्ट ने केजरीवाल की घोषणा पर कहा कि उत्तराखंड में उनकी सरकार के आते ही वे 30 दिन में तुरन्त 06 जिले बनायेंगे। कृपाल राम आर्य ने बताया कि उत्तराखंड में आप पार्टी का मुख्य एजेंडा ही 06 जिलों को बनाना है। अतुल जोशी ने कहा कि भाजपा और कांग्रेस की अपनी-अपनी सरकार आने के बावजूद भी रानीखेत की ऐतिहासिक जिले की मांग को राजनीतिक दलों के द्वारा हमेशा से दरकिनारे कर दिया गया है। यहां की जनता आज भी जिला बनने की आस लगाये है।

जिला बनने से यहां व्यापार बढ़ेगा, जिले कार्यालय स्थापित होने से लोगों को बार—बार जिला मुख्यालय अल्मोड़ा नहीं जाना पड़ेगा। रानीखेत पृथक जिला नहीं बन पाने के कारण आम जनता विकास से अछूती है। बेरोजगारी की दर भी यहां अधिक है।

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments