HomeAccidentहादसा, अभी—अभी : अल्मोड़ा से दिल्ली जा रही रोडवेज़ की बस से...

हादसा, अभी—अभी : अल्मोड़ा से दिल्ली जा रही रोडवेज़ की बस से भिड़ी आल्टो कार

ADVERTISEMENTS

सीएनई रिपोर्टर, गरमपानी

यहां अल्मोड़ा—हल्द्वानी राष्ट्रीय राजमार्ग में आए दिन हो रही दुर्घटनाएं चिंता में डाल रही हैं। ताजा मामले में अल्मोड़ा—हल्द्वानी रोडवेज की बस की एक कार से जोरदार भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। हालांकि कार चालक की जान बच गई।

मिली जानकारी के अनुसार गरमपानी- भवाली अल्मोड़ा राष्ट्रीय राजमार्ग के गरमपानी बाजार में देर रात एक रोडवेज़ बस संख्या यूके 07 पी ए 4223 तथा एक आल्टो कार संख्या यूके 01 टीए3465 के बीच जोरदार टक्कर हो गयी। यह भिड़ंत इतनी जोरदार थी कि कार के आगे का हिस्सा पूरी तरह छतिग्रस्त हो गया। बताया जा रहा है कि देर शाम अल्मोड़ा से दिल्ली की तरफ जा रही एक रोडवेज़ बस जैसे ही कुछ देर के लिए गरमपानी बाजार में रुकी, तो हल्द्वानी की तरफ से आ रही एक आल्टो ने खड़ी बस पर जोरदार टक्कर मार दी, जिसमें कार में चालक बाल—बाल बच गया।

वहीं घटना के बाद लोगो की भीड़ जमा हो गयी। मौके पर पहुंची पुलिस व रेस्क्यू दल ने काफी मशक्कत के बाद वाहन से चालक को बाहर निकाला। जिसके बाद वाहन को स्थानिय लोगों की मदद के कार व बस को अलग कर किया गया, जिसमें कार चालक को मामूली चोट आई। इधर घटना के बाद काफी भीड़ मौके पर जमा देखी गई। कुछ देर के लिए जाम भी लग गया।

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments