HomeUttarakhandAlmoraग्रीन हिल्स संस्था, एकत्रित किया ई—कचरा, अभियान में शामिल छात्र होंगे पुरस्कृत

ग्रीन हिल्स संस्था, एकत्रित किया ई—कचरा, अभियान में शामिल छात्र होंगे पुरस्कृत

ADVERTISEMENTS

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा

ग्रीन हिल्स संस्था की ओर से सितंबर मध्य से नवंबर मध्य माह तक एकत्रित ई—कचरा अब जल्द ही एटरो प्राइवेट लि. को रीसाइक्लिंग के लिए भेजा जायेगा। संस्था के इस महत्वपूर्ण कार्य में सहयोग करने वालों को मंगलवार, 14 दिसंबर को प्रशस्ति पत्र वितरित किये जायेंगे।

संस्था की ओर से जारी विज्ञप्ति में बताया गया है कि सितंबर के मध्य से नवंबर के मध्य तक हमने जो ई-कचरा संग्रह अभियान चलाया, वह सफल रहा है। 370 से अधिक आइटम (पर्सनल कंप्यूटर, टीवी, मोबाइल फोन, कैमरा, सीडी प्लेयर, चार्जर, आदि) एकत्र हुए हैं, जिन्हें जल्द ही एटरो प्राइवेट लिमिटेड रुड़की को रीसाइक्लिंग के लिए भेजा जाएगा। जो ई-कचरे के पर्यावरण के अनुकूल उपचार में माहिर हैं। उन्होंने बताया कि मंगलवार, 14 दिसंबर, 2021 को सुबह 11 बजे से एचडीएफसी बैंक के पास जोशू के रेस्तरां में इस दौरान ई-कचरा अभियान में भाग लेने वाले छात्रों को प्रशस्ति पत्र वितरित किये जायेंगे।

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

2 Comments

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments