HomeUttarakhandAlmoraAlmora News: जोनल व सेक्टर मजिस्ट्रेटों को कराया जिम्मेदारियों का एहसास, कलेक्ट्रेट...

Almora News: जोनल व सेक्टर मजिस्ट्रेटों को कराया जिम्मेदारियों का एहसास, कलेक्ट्रेट में निर्वाचन संबंधी प्रशिक्षण

ADVERTISEMENTS

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा
विधानसभा निर्वाचन-2022 के लिए तैनात जोनल/सैक्टर मजिस्ट्रेटों व विभिन्न निगरानी टीमों के अधिकारियों का प्रशिक्षण आज यहां कलेक्ट्रेट में सम्पन्न हुआ। अधिकारियों को सम्बोधित करते हुए जिला निर्वाचन अधिकारी वन्दना सिंह ने कहा कि निर्वाचन प्रक्रिया को निष्पक्ष व पारदर्शिता से सम्पादित कराया जाना निवार्चन प्रक्रिया से जुड़े अधिकारियों की जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि जो दायित्व दिये गये हैं, उनका भली-भॉति अध्ययन करते हुए तत्परता से दायित्वों का निर्वहन किया जाय।

जिला निर्वाचन अधिकारी ने जोनल/सैक्टर मजिस्ट्रेटों ने जिम्मेदारियों का एहसास कराते हुए तत्संबंधी निर्देश दिए। उन्होंने विभिन्न निगरानी टीमों के अधिकारियों को सम्बोधित करते हुए सभी टीमों को आपसी समन्वय के साथ दिये गये दायित्वों को निर्वहन करने के निर्देश दिये।

इस दौरान नोडल अधिकारी प्रशिक्षण एचबी चन्द व नोडल अधिकारी व्यय अनुवीक्षण सैल हेमेन्द्र प्रकाश गंगवार ने सम्बन्धित अधिकारियों को विस्तापूर्वक उनके दायित्वों की जानकारी दी। उन्होंने पोलिंग बूथों से सम्बन्धित कार्यों, आदर्श आचार संहिता का अनुपालन, मतदान केन्द्रों में की जाने वाली कार्यवाही, निर्वाचन के दौरान विभिन्न रैलियों की वीडियोंग्राफी, बैनर आदि पर संख्या विशेष की निगरानी, अवैध नकदी व अवैध शराब की कड़ी निगरानी व निर्वाचन व्यय आदि के सम्बन्ध में विस्तारपूर्वक प्रशिक्षण प्रदान किया। इस मौके पर सैक्टर/जोनल मजिस्ट्रेट व विभिन्न निगरानी टीमों के अधिकारी उपस्थित रहे।

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments