HomeUttarakhandNainitalहल्द्वानी : किराएदारों का सत्यापन नहीं कराने पर आधा दर्जन मकान मालिकों...

हल्द्वानी : किराएदारों का सत्यापन नहीं कराने पर आधा दर्जन मकान मालिकों पर जुर्माना

हल्द्वानी। किराएदारों का सत्यापन नहीं कराने पर पुलिस ने आधा दर्जन मकान स्वामियों पर जुर्माना ठोका है। साथ ही चेतावनी दी है कि अगर किराएदारों का सत्यापन नहीं कराया गया तो सख्त कार्रवाई की जाएगी। जिले में बढ़ते अपराधों के साथ ही आपराधिक प्रवृति के लोगों पर अंकुश लगाने के मकसद से किराएदारों का सत्यापन अभियान पुलिस द्वारा चलाया जा रहा है। काठगोदाम थाने के एसओ प्रमोद पाठक के नेतृत्व में पुलिस टीम ने नवाडखेडा, रामलाल कॉलोनी, बागजाला, गौलापार आदि क्षेत्रों में सत्यापन अभियान चलाया। किराएदारों का सत्यापन नहीं कराने पर पुलिस ने गणेश सिंह बिष्ट पुत्र स्व. दीवान सिंह बिष्ट निवासी नवाडखेडा, प्रेम राम पुत्र गंगा राम निवासी रामलाल कालोनी गौलापार, रिंकू पुत्र हरि प्रसाद निवासी बागजाला, मो. साहिल पुत्र अब्दुल हमीद निवासी रामलाल कालोनी, सुभाष चन्द्र पुत्र चन्दन निवासी नवाड़खेडा और रमा देवी पुत्र पूरन राम निवासी रामलाल कालोनी का 10-10 हजार रूपए का चालान काट दिया। पुलिस ने सख्त चेतावनी दी है कि अगर किसी भी मकान स्वामी ने अपने किराएदारों का सत्यापन नहीं कराया तो उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। अभियान के दौरान एसओ काठगोदाम प्रमोद पाठक, एसआई भुवन सिंह राणा, फिरोज आलम, कमित जोशी, लता खत्री आदि शामिल रहे।

ADVERTISEMENTSAd Ad
ADVERTISEMENTS
Breaking News Dehradun
BREAKING NEWS

देहरादून: लड़कियों का पीछा करने वाला सिरफिरा गिरफ्तार, देखें वायरल वीडियो! 🚨

क्लेमेंटाउन पुलिस की बड़ी कार्रवाई, सलाखों के पीछे पहुँचा आरोपी सोहेब...

अभी देखें ▶
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments