HomeUttarakhandAlmoraमिशन 2022, कांग्रेस ने शुरू किया 'घर—घर झंडा' अभियान, रणाऊ बूथ कमेटी...

मिशन 2022, कांग्रेस ने शुरू किया ‘घर—घर झंडा’ अभियान, रणाऊ बूथ कमेटी का गठन

ADVERTISEMENTS

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा

विधानसभा चुनाव नजदीक आने के साथ ही कांग्रेस के प्रचार—प्रसार व संगठनात्मक गतिविधियों के कार्यों में तेजी आ गई है। आज रविवार को विकासखंड लमगड़ा की ग्राम सभा रणाऊ में बूथ कमेटी का गठन किया गया। पार्टी अभियान ‘घर—घर झंडा’ पर भी चर्चा हुई।

कांग्रेस कार्यकर्ताओं की बैठक में ब्लॉक अध्यक्ष दीवान सतवाल ने कहा कि पूरे देश में आज बेरोजगार व महंगाई चरम पर है। भाजपा जब से सत्ता में आई है गरीबों के हित में लागू जन कल्याणकारी योजनाओं को खत्म किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि कांग्रेस द्वारा घर—घर झंडा और बूथ क​मेटी गठन अभियान चलाया जा रहा है, जिसके तहत आज रणाऊ बूथ कमेटी गठित हुई है। बैठक में दीवान सतवाल के अलावा न्याय पंचायत अध्यक्ष पान सिंह बोरा, मल्ला सालम प्रभारी रमेश बिष्ट, बलवंत राणा, कुंदन सतवाल, प्रेम सिंह बगड़वाल, नारायण सिंह, डुंगर राम, नारायण राम, लक्ष्मण सिंह, विनोद कुमार, दिवान राम, महेश राम, गोविंद कुमार, दिनेश सिंह, हरीश सिंह, प्रेम गिरि, शंकर राम आदि मौजूद रहे।

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments