HomeBreaking Newsएडीएम संग अचानक पहुंचे डीएम गर्ब्याल, बोले "काबिले-तारीफ है आपकी सेवा !"

एडीएम संग अचानक पहुंचे डीएम गर्ब्याल, बोले “काबिले-तारीफ है आपकी सेवा !”

ADVERTISEMENTS

सीएनई रिपोर्टर, हल्द्वानी

थाल सेवा में आज अचानक नैनीताल के जिलाधिकारी धिराज गर्ब्याल पहुंचे। उन्होंने टीम थाल सेवा के कार्यों को देखा और कहा “आपकी सेवा काबिले तारीफ है”!

डीएम नैनीताल धिराज गर्ब्याल बिना किसी पूर्व सूचना के अपर जिलाधिकारी अशोक जोशी के साथ थाल सेवा परिसर पहुंचे।
उन्होंने भोजन वितरण व्यवस्था को देखा और भोजन ग्रहण कर उसकी गुणवत्ता को भी परखा। श्री गर्ब्याल ने भोजन बनाने वाले शेफ टीम से भी बातचीत की, कितना भोजन बनता है ? कैसे बनता है आदि विषयों की जानकारी ली। टीम थालसेवा के अध्यक्ष दिनेश मानसेरा से उन्होंने फंडिंग और अन्य सेवाओं की जानकारी ली। श्री मानसेरा ने उन्हें बताया कि शहर के बेहद जरूरतमन्दों के लिए वैन से भोजन रोज भेजा जा रहा है और रात्रि में भी भोजन सेवा जरूरतमन्दों के लिए निःशुल्क दी जा रही है।

श्री गर्ब्याल ने वस्त्र सेवा का भी अवलोकन किया और जानकारी हासिल करते हुए कहा कि “आपकी टीम दिल से सेवा भाव से काम कर रही है।” श्री गर्ब्याल और अपर जिलाधिकारी अशोक जोशी ने दो दिन की सेवा भी आरक्षित की। टीम थालसेवा की तरफ से अतुल वर्मा, संजय बग्गा, राकेश पांडेय, दयाल पांडेय, सुनील सूरी, परवीन मित्तल, विक्रम सिंह, देवी, दिनेश आर्य, महेंद्र जड़ौत, हर सिंह कफलिया आदि ने स्वागत किया।

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments