HomeUttarakhandAlmoraअल्मोड़ा के पारस बने भारतीय सेना में अफसर, हर्ष की लहर

अल्मोड़ा के पारस बने भारतीय सेना में अफसर, हर्ष की लहर

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा

ADVERTISEMENTSAd Ad

अल्मोड़ा के होनहार पारस पांडे आईएमए की पासिंग आउट परेड में भारतीय सेना का हिस्सा बनते हुए लेफ्टिनेंट बन गये हैं। जिसके बाद उनके गृह क्षेत्र पाटिया गांव में हर्ष की लहर है।

पारस पांडे अल्मोड़ा के ऐतिहासिक गांव पाटिया के मूल निवासी गिरीश चंद्र पाण्डे और भावना पाण्डे के पुत्र हैं। वर्तमान पारस का परिवार यहा अल्मोड़ा के झिझाड़ मोहल्ले में निवास करता है। पारस ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता—पिता को दिया है। उल्लेखनीय है कि पारस ने 2015 में कूर्मांचल एकेडमी अल्मोड़ा से हाईस्कूल की परीक्षा उत्तीर्ण की और इंटर की परीक्षा उन्होने सैनिक स्कूल घोड़ाखाल से उत्तीर्ण की। आज पासिंग आउट परेड के मौके पर उनके पिता गिरीश चंद्र पाण्डे और उनकी माता भावना पाण्डे इस ऐतिहासिक पल के गवाह बने। उल्लेखनीय है कि आज देहरादून में आयोजित आईएमए की पासिंग आउट परेड में 321 कैडेट्स भारतीय सेना के हिस्से बने हैं, जिनमें अल्मोड़ा के पारस पांडे भी शामिल हैं।

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments