HomeAccidentBig Breaking : शादी से लौट रही मैक्स दुर्घटनाग्रस्त, 02 बारातियों की...

Big Breaking : शादी से लौट रही मैक्स दुर्घटनाग्रस्त, 02 बारातियों की मौत, कई गम्भीर

सीएनई रिपोर्टर, रूद्रप्रयाग

ADVERTISEMENTSAd Ad

आज देर शाम यहां विवाह समारोह से लौट रहा एक मैक्स वाहन सड़क पर ही पलट गया। इस हादसे में वाहन सवार दो बारातियों की मौके पर ही मौत हो गई है। वहीं कई अन्य लोग गम्भीर रूप से घायल हैं।

जानकारी के अनुसार रुद्रप्रयाग में गबनीगांव के पास शाम को यह हादसा हुआ है। बताया गया है कि क्यूंजा से उछोली की ओर जा रहा मैक्स वाहन गबनीगांव में विशाल लाॅज के समीप सड़क में पलट गया। यह वाहन तेल भराने अगस्त्यमुनि आ रहा था। इस दौरान यह घटना घट गई।

इस हादसे में वाहन सवार सुरेन्द्र लाल (55 साल) की घटना स्थल पर ही मौत हो गई, जबकि गुड्डू लाल (45 साल) की स्वास्थ्य केन्द्र अगस्त्यमुनि में मौत हुई। वाहन में सात लोग सवार थे, जिनमें तीन अन्य जगदीश लाल, गौरी लाल व उम्मेद लाल सही सलामत हैं, इन्हें कम चोट आई हैं। बताया गया है कि गुड्डू लाल ने सबसे पहले वाहन से बाहर आकर अन्य दूसरों को भी बाहर निकालने का काम किया और अस्पताल पहुंचने पर दम तोड़ दिया। वहीं बलिराम (30 साल) और धीरज लाल (32 साल) गंभीर रूप से घायल हो गए। इनका जिला अस्पताल में उपचार चल रहा है।

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments