HomeBreaking NewsBreaking : नौकरी दिलाने के नाम पर लड़की से ठग लिये करीब...

Breaking : नौकरी दिलाने के नाम पर लड़की से ठग लिये करीब 01 लाख, मुकदमा दर्ज

ADVERTISEMENTSAd

सीएनई रिपोर्टर, देहरादून

एक बड़ी प्रतिष्ठित कंपनी में नौकरी दिलाने के नाम पर खुद को कंपनी का संचार अधिकारी बताने वाले एक अंजान शख्स ने युवती को करीब एक लाख का चूना लगा दिया। ठगी का शिकार बनी लड़की ने पुलिस में मामले की शिकायत दर्ज की है, जिसके आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

यह मामला देहरादून के बसंत विहार थाना क्षेत्र का बताया जा रहा है। ऋषि विहार निवासी एक युवती साइबर ठगी का​ शिकार हुई है। ठगी का शिकार बनी पिंकी बिष्ट ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि वह काफी समय से नौकरी की तलाश में है। इस हेतु अकसर इंटरनेट में जॉब ढूंढती रहती है। गत 07 दिसंबर को पिंकी को एक बड़ी कंपनी के नाम का जॉब से संबंधित जानकारी नेट पर मिली।

जिस पर उसने उस लिंक पर दिए गए नंबर से संपर्क किया। युवती का कहना है कि फोनकर्ता ने खुद को उसी कंपनी के संचार विभाग का अधिकारी बताकर उसे अपनी बातों में फंसा लिया। फोनकर्ता ने नौकरी के एवज में पैसे उससे रूपयों की डिमांड करी। यह भी भरोसा दिलाया कि जैसे ही उसकी नौकरी लग जायेगी, यह लिया गया रूपया उसे वापस हो जायेगा। पता नहीं किन परिस्थितियों में युवती इस साइबर ठग के झांसे में आ गई और उसने रुपए ट्रांसफर कर दिए। युवती का आरोप है कि फोनकर्ता ने नेट प्रॉब्लम बताते कई किस्तों में उसके खाते से 99 हजार 883 रुपए साफ कर लिये। इसके बाद से उस व्यक्ति का फोन स्विच आफ ही आ रही है। इधर थाना बसंत विहार प्रभारी नरेश राठौर ने बताया कि युवती की तहरीर के आधार पर मुकदमा पंजीकृत कर लिया गया है।

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments