HomeUttarakhandBageshwarBageshwar News: सीएमओ पहुंचे स्वास्थ्य केंद्र कंधार, निरीक्षण कर दिए निर्देश

Bageshwar News: सीएमओ पहुंचे स्वास्थ्य केंद्र कंधार, निरीक्षण कर दिए निर्देश

ADVERTISEMENTSAd

सीएनई रिपोर्टर, बागेश्वर
मुख्य चिकित्साधिकारी ने अतिरिक्त स्वास्थ्य केंद्र कंधार का निरीक्षण किया। सभी कर्मचारी उपस्थित मिले। उन्होंने कोविड टीकाकरण केंद्र का भी निरीक्षण किया और जरूरी दिशा-निर्देश दिए।

सीएमओ डा. सुनीता टम्टा ने शुक्रवार को अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान वैक्सीन डिपो, कोल्ड चैन देखा। कायाकल्प योजना में कंधार को जिले में प्रथम और राज्य में तीसरा स्थान प्राप्त है। स्वास्थ्य केंद्र को दो लाख रुपये का नकद धनराशि भी पुरस्कार के तौर पर मिली है। दवा स्टोर के अलावा हरर्बल गार्डन बायो मेटिरियल वेस्ट निस्तारण प्रक्रिया भी सही पाई गई।

उन्होंने सफाई व्यवस्था और दवा वितरण कक्ष भी देखा और टीकाकरण आदि कार्यों की सराहना की। इस मौके पर जीजी गोस्वामी, आशुतोष वर्मा, डा. नरेंद्र कीर्ती, जानकी गढ़िया आदि मौजूद थे।

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments