ब्रेकिंग न्यूज : सुशांत राजपूत आत्महत्या केस में करण जौहर, सलमान, भंसाली व एकता कपूर समेत आठ पर मुकदमा

2


पटना। सुशांत सिंह राजपूत के सुसाइड केस में नया मोड़ आ गया है। जैसा कि सुशांत के सुसाइड के लिए कई लोग कुछ सेलेब्स को जिम्मेदार ठहरा रहे हैं। इसकी वजह से एडवोकेट सुधीर कुमार ओझा ने बॉलीवुड के 4 बड़े सेलेब्रिटीज के खिलाफ केस दर्ज कराया है।
इस केस में करण जौहर, संजय लीला भंसाली, सलमान खान, एकता कपूर समेत सुशांत के सुसाइड से जुड़े 4 अन्य लोगों के नाम शामिल हैं। ये केस बिहार के मुजफ्फरपुर कोर्ट में दर्ज किया गया है। ANI के ट्वीट के मुताबिक, ये केस आईपीसी की धारा 306, 109, 504 और 506 के तहत दर्ज कराया गया है।
ANI से बातचीत में वकील सुधीर कुमार ओझा ने कहा- मेरी शिकायत में आरोप है कि सुशांत सिंह राजपूत को करीबन 7 फिल्मों से हटा दिया गया था। उनकी कुछ और फिल्में रिलीज नहीं हुई थीं। सुशांत के आसपास ऐसे हालात पैदा किए गए कि वे सुसाइड जैसा कदम उठाने को मजबूर हुए।

ADVERTISEMENTS
ADVERTISEMENTS