HomeUttarakhandAlmoraAlmora News: वृद्ध ने गटका जहरीला पदार्थ, मौत

Almora News: वृद्ध ने गटका जहरीला पदार्थ, मौत

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा
एक 55 वर्षीय वृद्ध ने जहरीले पदार्थ का सेवन कर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। जिसे गंभीर हालत में अस्पताल तो लाया गया, किंतु उसे बचाने के प्रयास असफल रहे। मामला जिले के सोमेश्वर के ताकुला पुलिस चौकी क्षेत्रांतर्गत डोटियालगांव का है।

ADVERTISEMENTSAd Ad

प्राप्त जानकारी के मुताबिक ताकुला क्षेत्र के डोटियाल गांव निवासी किशन सिंह पुत्र धन सिंह 55 वर्ष ने आज पूर्वाह्न जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया। इसका पता परिजनों को करीब 11 बजे चला। तो वे बुजुर्ग को बेहोशी की हालत लेकर तत्काल पीएचसी ताकुला पहुंचे। जहां उपचार के दौरान किशन सिंह ने दम तोड़ दिया।

बाद में पुलिस ने शव का पंचनामा भरा और पोस्टमार्टम के लिए अल्मोड़ा भेज दिया। वृद्ध ने जीवन लीला समाप्त करने का घातक कदम क्यों उठाया, इसकी वजह पता नहीं चल सकी है। बताया गया है कि मृतक के दो पुत्र और एक पुत्री है।

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments