HomeUttarakhandAlmoraअल्मोड़ा न्यूज : चयनित अभ्यर्थियों को बीएड हेतु कॉलेजों का आवंटन

अल्मोड़ा न्यूज : चयनित अभ्यर्थियों को बीएड हेतु कॉलेजों का आवंटन

ADVERTISEMENTS

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा

सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय अल्मोड़ा द्वारा आयोजित बीएड प्रवेश परीक्षा 2021 के तहत चयनित अभ्यर्थियों को कॉलेज आवंटित कर दिए गए हैं। जिसकी सूची को विश्वविद्यालय की वेबसाइट www.ssju.ac.in में अपलोड कर दी गयी है।

यह सूचना विश्वविद्यालय के परीक्षा नियंत्रक प्रोफेसर सुशील कुमार जोशी ने दी है। उन्होंने बताया कि सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय के सभी परिसर, संबद्ध महाविद्यालयों में से अभ्यर्थी को आवंटित महाविद्यालय परिसर में प्रवेश हेतु अपने समस्त मूल प्रमाण-पत्रों के साथ उपस्थित होना अनिवार्य है। अभ्यर्थी 09 दिसम्बर 2021 से 14 दिसम्बर 2021 तक बीएड में प्रवेश ले सकते हैं। 14 दिसम्बर,2021 के पश्चात खाली स्थानों पर प्रतीक्षा सूची से प्रवेश देने की कार्यवाही प्रारम्भ की जायेगी। बीएड के प्रवेश के लिए अभ्यर्थियों को सोबन सिंह जीना परिसर, अल्मोड़ा, राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, पिथौरागढ़, राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, बागेश्वर, राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, लोहाघाट (चम्पावत), राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, रानीखेत (अल्मोड़ा), राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, बेरीनाग (पिथौरागढ़) में प्रवेश दिया जाएगा। अभ्यर्थी अधिक जानकारी के लिए वेबसाइट पर सूचना देख सकते हैं।

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments