HomeBreaking NewsHaldwani Breaking : दुकान बंद कर घर लौट रहे व्यापारियों पर हमला,...

Haldwani Breaking : दुकान बंद कर घर लौट रहे व्यापारियों पर हमला, रिपोर्ट दर्ज

ADVERTISEMENTS

सीएनई रिपोर्टर, हल्द्वानी

हल्द्वानी के आजाद नगर इलाके में दुकान को शाम के समय बंद कर घर लौट रहे दो व्यापारियों ने कुछ लोगों ने हमला कर उनके साथ जमकर मारपीट की। यह मामला ​आपसी रंजिश का बताया जा रहा है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

दरअसल, पुलिस को सौंपी तहरीर में मो. तस्लीम पुत्र शौकत हुसैन लाइन नं. 10, आजाद नगर ने कहा है कि बीती रात उसके भतीजे मो. मुशीर व मो. समीर पुत्र मो. मुस्तकीम अपनी दुकान बन्द करके घर जाने की तैयारी कर रहे थे कि तभी मो. नोमान, मोहम्मद सनद पुत्र अब्दुल रउफ निवासी गौजाजाली अपने साथियों के साथ वहां आ पहुंचे। आरोप है किय यह लोग बेवजह गाली—गलौज करने लगे।

विरोध करने पर उक्त लोगों ने उन पर हमला बोल दिया। जिसमें मुशीर के सिर में गंभीर चोटें आई हैं। इस बीच आस-पास के लोगों के एकत्र होने पर आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गये। तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर अपनी कार्यवाही शुरू कर दी है।

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments