HomeUttarakhandDehradunदेहरादून : मुख्यमंत्री ने किया पुरूकुल में बनने वाले सैन्यधाम स्थल का...

देहरादून : मुख्यमंत्री ने किया पुरूकुल में बनने वाले सैन्यधाम स्थल का निरीक्षण

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को पुरूकुल में बनने वाले सैन्यधाम स्थल का निरीक्षण किया। इस अवसर पर सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी भी उपस्थित थे।

ADVERTISEMENTSAd Ad

मुख्यमंत्री ने कहा कि सैन्यधाम सबकी भावनाओं से जुड़ा है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के विजन के अनुरूप उत्तराखण्ड के पांचवे धाम के रूप सैन्यधाम बनाया जा रहा है। यह सैन्यधाम भव्य बनाया जायेगा। सैन्यधाम में सभी शहीद जवानों की स्मृतियों को संजो कर रखा जायेगा। उत्तराखण्ड के शहीद जवानों के आंगन की मिट्टी सैन्यधाम में लाई जा रही है। मुख्यमंत्री ने प्रमुख सचिव सैनिक कल्याण एवं जिलाधिकारी देहरादून को निर्देश दिये कि सैन्यधाम के निर्माण के लिए होने वाली सभी आवश्यक कार्यवाही में तेजी लाई जाय।

इस अवसर पर प्रमुख सचिव एल. फैनई, जिलाधिकारी देहरादून डॉ. आर. राजेश कुमार, एमडी उपनल ब्रिगेडियर (से.नि.) पी.पी.एस. पाहवा एवं संबंधित विभागीय अधिकारी उपस्थित थे।

उत्तराखंड में असिस्‍टेंट प्रोफेसर पद पर निकलीं बंपर भर्तियां, यहां देखें पूरी डिटेल

Uttarakhand : धामी सरकार ने आंगनवाड़ी कार्यकत्रियों को दिया तोहफा

उत्तराखंड : धामी कैबिनेट की बैठक में लिए गए ये महत्वपूर्ण फैसले, जानिए बस एक क्लिक में

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments