US Nagar Breaking : यहां बाईक पर बैठी महिला छिटककर गिरी, ट्रक से कुचलकर दर्दनाक मौत

0
सांकेतिक फोटो

किच्छा। किच्छा क्षेत्र में पुलभट्टा के पास बाईक से छिटककर एक महिला सड़क पर गिर गई, कि इसी बीच वहा से गुजर रहे ट्रक की चपेट में आकर महिला कुचल गयी। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गईं। घटना से परिवार में कोहराम मचा हुआ है।


ADVERTISEMENTS

जानकारी के अनुसार सुनहरी मजिस्जद किच्छा निवासी शुकसाना पत्नी अनीश अहमद शनिवार दोपहर पति के साथ बाइक पर बहेड़ी से आ रही थी। इस बीच सितारगंज रोड पर गन्ने से लदी एक ट्राली खराब होने के कारण सड़क पर फंसी थी जिससे सड़क पर दोनों ओर लम्बा जाम लग गया।

जाम के बीच से जैसे-तैसे दंपत्ति बाइक से पुलभट्टा के पास से गुजर रह थे तभी महिला अचानक बाइक से छिटक गयी और सड़क पर गिर गयी। इसी बीच बहेड़ी की ओर से आ रहे ट्रक की चपेट में आकर महिला कुचल गयी। सूचना पर एसओ पुलभट्टा राजेश पाण्डेय मौके पर पहुंचे। उन्होंने महिला को अस्पताल पहुंचाया जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

Uttarakhand : डॉक्टर की आंखों में झोंक दिया लाल मिर्च पाउडर, पत्नी को बाथरूम में किया बंद, लूट

यूएस नगर ब्रेकिंग : यहां नाबालिग लड़की ने पिया तेजाब, जांच में जुटी पुलिस

ब्रेकिंग : खाई में गिरी शादी से लौट रही कार, महिला की दर्दनाक मौत, 05 घायल

ADVERTISEMENTS