HomeBreaking Newsहल्द्वानी ब्रेकिंग : रोडवेज स्टेशन से दिनदहाड़े चोरी हुई सीसीटीवी की एलसीडी,...

हल्द्वानी ब्रेकिंग : रोडवेज स्टेशन से दिनदहाड़े चोरी हुई सीसीटीवी की एलसीडी, मचा हड़कंप

हल्द्वानी। कोतवाली से चंद कदम की दूरी पर रोडवेज स्टेशन की सुरक्षा के लिए विभाग ने 6 सीसीटीवी कैमरे लगाए थे। उसके बावजूद रोडवेज स्टेशन परिसर से आए दिन चोरी की घटनाएं सामने आ रही हैं। हद तब हो गई जब दिनदहाड़े रोडवेज स्टेशन परिसर की सुरक्षा के लिए लगाए गए सीसीटीवी कैमरे के एलसीडी पर चोरों ने हाथ साफ कर दिया। फिलहाल रोडवेज प्रशासन ने पुलिस से मामले में शिकायत की है। वहीं, पुलिस जांच में जुट गई है। खबरें वही जो समय पर मिले, तो जुड़िये हमारे WhatsApp Group से Click Now

ADVERTISEMENTSAd

रोडवेज परिसर स्थित सीसीटीवी सुरक्षा कमरे की पुताई और साफ-सफाई चल रही थी। पुताई के दौरान कर्मचारियों ने एलसीडी को दीवार में लगा दिया। जिसके थोड़ी देर बाद चोरों ने एलसीडी पर हाथ साफ कर दिया। बताया जा रहा है कि चोर कार्यालय में लगे एलसीडी को उतार कर चादर में लपेट कर अपने साथ ले गया। एलसीडी गायब होने की सूचना के बाद कर्मचारियों के हाथ पांव फूल गए। आनन-फानन में कर्मचारियों ने चोर की तलाश शुरू की, लेकिन चोर कर्मचारियों के हाथ नहीं लगा।

Uttarakhand : CPU के लिए बड़ा आदेश जारी, अब गृह जनपद में नहीं मिलेगी तैनाती

हल्द्वानी रोडवेज स्टेशन की प्रभारी इंदिरा भट्ट ने कहा कि एलसीडी चोरी की जानकारी पुलिस को दी गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। हल्द्वानी कोतवाली से महज चंद कदम दूरी पर रोडवेज परिसर से लगातार हो रही चोरी की घटनाओं के बाद आज फिर एक बार पुलिस और हल्द्वानी रोडवेज प्रशासन की सुरक्षा पर सवाल खड़े हो रहे हैं।

उत्तराखंड पुलिस में 197 दारोगा की भर्ती को लेकर बड़ी अपडेट, जानें एक क्लिक में

उत्तराखंड : महिला को गोली मारी, गम्भीर अवस्था में सुशीला तिवारी, हल्द्वानी भर्ती

ADVERTISEMENTS
क्वारब-चौसली लिंक मार्ग खुशखबरी
LIVE UPDATE

बड़ी खुशखबरी: क्वॉरब-चौसली लिंक मार्ग को मिली हरी झंडी, कल से खुल सकता है रास्ता!

अल्मोड़ा प्रशासन की टीम ने किया मुआयना, देखिए ग्राउंड रिपोर्ट और गाड़ियों का लाइव ट्रायल...

यहाँ क्लिक कर के पूरा वीडियो देखें ➔
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments