उत्तराखंड पुलिस में 197 दारोगा की भर्ती को लेकर बड़ी अपडेट, जानें एक क्लिक में

0

देहरादून। उत्तराखंड पुलिस विभाग में जल्द ही दारोगा के 197 पदों के लिए सीधी भर्ती निकलने जा रही है। आपको बता दें कि इसके लिए पुलिस मुख्यालय ने उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग को अधियाचन (प्रस्ताव) भेज दिया है। ताकि आयोग द्वारा तय समय से भर्ती की विज्ञप्ति जारी कर आगे की कार्रवाई को किया जा सके। इनमें 65 पद नागरिक पुलिस, 43 पद अभिसूचना और 89 पद प्लाटून कमांडर पीएसी के शामिल हैं।


ADVERTISEMENTS

इससे पहले पुलिस मुख्यालय ने कांस्टेबल के 1521 पदों पर सीधी भर्ती करने के लिए सितंबर में उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग को अधियाचन भेजा था, लेकिन दो माह बाद भी भर्ती प्रक्रिया शुरू नहीं हो पाई है।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के जल्द भर्ती करने के आदेश के बावजूद इसकी फाइल शासन में लंबित है। कांस्टेबल की सीधी भर्ती के अधियाचन पर आयोग ने कुछ आपत्ति लगाकर संशोधन के लिए फाइल वापस पुलिस मुख्यालय भेजी थी। मुख्यालय ने आपत्तियों को दूर कर फाइल शासन को भेज दी, लेकिन अब तक भर्ती पर कोई निर्णय नहीं लिया जा सका है। इसको लेकर पुलिस मुख्यालय लगातार शासन से पत्राचार कर रहा है।

उत्तराखंड : महिला को गोली मारी, गम्भीर अवस्था में सुशीला तिवारी, हल्द्वानी भर्ती

दिसंबर महा में इतने दिन बंद रहेंगे बैंक, चेक करें छुट्टियों की पूरी लिस्ट

मौसम अलर्ट : आज इन 07 जनपदों में बारिश—बर्फवारी की सम्भावना, प​ढ़िये 05 दिनों का पूर्वानुमान

ADVERTISEMENTS