HomeUttarakhandBageshwarबागेश्वर : दफौट, नौगांव, हरु नाथ मंदिर को जोड़ने वाला मोटर मार्ग...

बागेश्वर : दफौट, नौगांव, हरु नाथ मंदिर को जोड़ने वाला मोटर मार्ग क्षतिग्रस्त, आवाजाही बंद

ADVERTISEMENTS

बागेश्वर। जिला मुख्यालय से महज दस किमी दूर दफौट, नौगांव, हरु नाथ मंदिर को जोड़ने वाला मोटर मार्ग बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया है। जिसके कारण वाहनों की आवाजाही बंद हो गई है। जगह-जगह पहाड़ दरक रहा है। जिसके कारण बोल्डर और मलबा गिर रहा है। राहगीरों के लिए भी खतरा बना हुआ है। स्थानीय लोगों ने सड़क को शीघ्र दुरुस्त कराने की मांग की है। ऐसा नहीं होने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी दी है।

बुधवार को ग्रामीणों ने जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा। सड़क के बारे में जानकारी दी। कहा कि सड़क कई स्थानों पर क्षतिग्रस्त है। लेकिन विभाग उस ओर ध्यान नहीं दे रहा है। जनप्रतिनिधि विकास का राग अलाप रहे हैं। गांवों को सुविधा देने के नाम पर सड़क काटी जा रही हैं। उसके बाद उसे वर्षों तक छोड़ दिया जा रहा है। ग्रामीण कुछ दिन सड़कों पर वाहन संचालित करते हैं। उसके बाद सड़कें बंद हो जाती हैं।

65 साल के मैराथन मैन महिपाल सिंह
65 की उम्र में शुगर को दी मात!
देखें 'फिट दादाजी' की पूरी कहानी (आवाज़ के साथ)

उत्तराखंड कोरोना बुलेटिन : आज राज्य में 53 नए मामले, रामनगर के बैलपड़ाव में 25 पुलिसकर्मी मिले पॉजिटिव

उन्होंने कहा कि जिला मुख्यालय से केवल दस किमी दूर दफौट, नौगांव, हरुनाथ मंदिर को जोड़ने वाली सड़क की हालत दयनीत बनी हुई है। दुपहिया वाहन चालक भी कई बार चोटिल हो गए हैं। बरसात के बाद सोलिंग भी उखड़ गई है। सड़क में जगह-जगह बड़े बड़े गड्ढे बन गए हैं। ग्रामीणों ने तत्काल सड़क को दुरस्त कराने की मांग की है। इस दौरान पुष्कर सिंह दफौटी, इंद्र सिंह रौतेला, जगदीश दफौटी आदि मौजूद थे।

रेलवे का फैसला : ये ट्रेन नहीं होगी 4 दिसम्बर से निरस्त, चलेगी अपने निरधारित समय पर

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments