HomeUttarakhandAlmoraअल्मोड़ाः कर्नाटक ने रेडक्रास सोसायटी को दिए 2000 मास्क

अल्मोड़ाः कर्नाटक ने रेडक्रास सोसायटी को दिए 2000 मास्क

अल्मोड़ा। कोरोना संक्रमण के दौर में ”हर गांव हर शहर हर घर रहे सुरक्षित” अभियान के तहत पूर्व मंत्री बिट्टू कर्नाटक ने अपने सहयोगियों के साथ पंडित हर गोविंद पन्त जिला चिकित्सालय तथा जिला रेडक्रॉस सोसायटी अल्मोड़ा के दफ्तरों में पहुंचकर वहां मौजूद सभी लोगों को हस्त निर्मित वॉशेबल मास्क उपलब्ध कराए। इसके अलावा उन्होंने जिला रेडक्रॉस सोसायटी अल्मोड़ा को 2000 मास्क उपलब्ध कराए। इस मौके पर श्री कर्नाटक ने कहा कि कोरोना वाॅरियर के रूप में समस्त रेडक्रॉस सोसायटी के सदस्यों द्वारा अपनी परवाह किए बिना ही समाज के लिए उत्कृष्ट कार्य किया जा रहा है। ये सदस्य आम जनमानस की सुरक्षा के लिए लगातार जन जागृत करते हुए दिन-रात सेवाभाव से कार्य कर रहे हैं, ताकि जनमानस स्वस्थ एवं सुरक्षित रह सके। उन्होंने उनका आभार भी व्यक्त किया। इस अवसर पर जिला रेडक्रॉस सोसायटी की ओर से किशन गुरूरानी, सुश्री हेमलता भट्ट, सीपी वर्मा, मनोज सनवाल, गिरीश धवन आदि मौजूद रहे। इस कार्यक्रम में श्री कर्नाटक के साथ दीपक मेहता, हेम जोशी,ह देवेंद्र प्रसाद कर्नाटक, गौरव कांडपाल, राकेश बिष्ट, अमन अंसारी, रोहित शैली, हृदेश तिवारी, प्रकाश सिंह मेहता आदि उपस्थित थे।

RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments