HomeUttarakhandAlmoraबेतालेश्वर मंदिर में होगा माघी खिचड़ी का आयोजन, बैठक में लिए गए...

बेतालेश्वर मंदिर में होगा माघी खिचड़ी का आयोजन, बैठक में लिए गए कई अहम फैसले

ADVERTISEMENTS

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा

बेतालेश्वर मंदिर सेवा समिति की मंदिर परिसर में हुई मासिक बैठक में भविष्य में होने वाले कार्यक्रमों की विस्तृत रूपरेखा तय की गयी। सर्वसम्मती से निर्णय लिया गया कि विगत वर्षों की तरह इस वर्ष भी माघी खिचड़ी का आयोजन किया जायेगा। मंदिर परिसर का रंग—रोगन भी महा शिवरात्रि से पूर्व करवा लेने का निर्णय लिया गया।

बैठक में विगत दिनों अतिवृष्टि के कारण हुए नुकसान पर चर्चा की गयी तथा रखरखाव कार्य करने का निर्णय लिया गया। तय हुआ कि पुर्ननिर्माण कार्य हेतु विधायक रघुनाथ सिंह चौहान से सम्पर्क किया जायेगा। मंदिर की धूनी में भी टाइल्स लगवायी जानी हैं। मंदिर परिसर को भव्य स्वरूप दिये जाने का फैसला लिया गया।

इस मौके पर समिति के सदस्य पुष्कर सिंह कनवाी के पिता शहीद स्व. खीम सिंह कनवाल को श्रद्धांजलि दी गई तथा इस सम्बन्ध में उत्तराखण्ड सरकार द्वारा उनके परिजनों को सम्मानित किये जाने पर उत्तराखण्ड सरकार का आभार व्यक्त किया गया।

बैठक में महन्त राहुल गिरि महाराज, कैलाश चन्द्र जोशी, दिनेश गोयल, नरेन्द्रलाल साह, मनोज वर्मा, राजेन्द्र सिंह बिष्ट, कैलाश साह, मनीष साह, कमलेश जोशी, पुष्कर कनवाल, कुन्दन सिंह आदि उपस्थित थे। बैठक की अध्यक्षता कैलाश चन्द्र जोशी तथा संचालन दिनेश गोयल ने किया।

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments