HomeUttarakhandNainitalUttarakhand : भारतीय नौसेना में अफसर बनीं नैनीताल की नैनिका रौतेला, दीजिए...

Uttarakhand : भारतीय नौसेना में अफसर बनीं नैनीताल की नैनिका रौतेला, दीजिए बधाई

ADVERTISEMENTS

नैनीताल। बेटियां किसी से कम नहीं होतीं। इस दौर में घरेलू मोर्चे से लेकर सीमा के मोर्चे पर भी बेटियों की ऊंची उड़ान नए भारत की कहानी बयां कर रही है। नैनीताल निवासी होनहार बेटी नौसेना अकादमी एझिमाला केरल में ट्रेनिंग के बाद सब लेफ्टिनेंट बन गई हैं। पुत्री की इस उपलब्धि से परिजन खासे गदगद हैं। पासिंग आउट परेड के दौरान माता-पिता ने बेटी को स्ट्राइप्स पहनाए और छोटे भाई ने बहन को गोद में उठाकर खुशी का इजहार किया। बचपन से ही मेधावी नैनिका के इस पद पर पहुंचने से प्रदेश व नैनीताल शहर का मान बढ़ा है।

नैनीताल के मल्लीताल शेरवानी क्षेत्र निवासी नैनिका का चयन इसी साल मई में भारतीय नौसेना में सब लेफ्टिनेंट पद पर हुआ था, जिसके बाद केरल स्थित नौसेना अकादमी एझिमाला में प्रशिक्षण चला। 22 सप्ताह की ट्रेनिंग के बाद शनिवार को अकादमी में पासिंग आउट परेड हुई। इस मौके पर उनकी माता डा. बसंती रौतेला व पिता राम सिंह रौतेला ने बेटी नैनिका के कंधे पर स्टार लगाए।

नैनिका के माता-पिता व भाई ने उसे गोद में उठाकर खुशी जताई। नैनिका ने कक्षा छह तक की शिक्षा मोहन लाल साह बाल विद्या मंदिर और 12वीं सेंट मेरी से की है। इसके बाद रुड़की स्थित कालेज आफ इंजीनियरिंग से इंजीनियरिंग की। नैनिका गुरुग्राम स्थित कंपनी एक्सेंसर में गूगल के लिए बतौर इंजीनियर भी सेवाएं दे चुकी हैं। पिता राम सिंह रौतेला भी सेना में शामिल होना चाहते थे, लेकिन उनके इस सपने को बेटी नैनिका ने भारतीय नौ सेना में सब लेफ्टिनेंट बनकर पूरा किया। नैनिका के छोटे भाई हर्ष रौतेला वर्तमान में देहरादून स्थित लॉ कालेज से एलएलबी की पढ़ाई कर रहे हैं। नैनिका ने अपनी इस उपलब्धि का श्रेय माता-पिता, भाई व गुरुजनों को दिया है। नगर के विभिन्न सामाजिक संगठनों ने नैनिका को बधाई दी है।

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments