HomeAccidentरामनगर ब्रेकिंग : तेज रफ़्तार कार अनियंत्रित होकर पलटी, चालक की मौत

रामनगर ब्रेकिंग : तेज रफ़्तार कार अनियंत्रित होकर पलटी, चालक की मौत

ADVERTISEMENTS

रामनगर। काशीपुर से रामनगर आ रही तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में कार चालक घायल हो गया जिसे आसपास के लोगों ने 108 की मदद से रामनगर संयुक्त चिकित्सालय पहुंचाया। जहां उपचार के दौरान चालक की मौत हो गई। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस को मृतक की जेब से ड्राइविंग लाइसेंस मिला। जिसके आधार पर मृतक की पहचान जस्सागांजा निवासी दीपक पंत के रूप में हुई।

हालांकि जस्सागांजा में संपर्क करने पर पुलिस को वहां मृतक के परिजन नहीं मिले। पुलिस परिजनों से संपर्क का प्रयास कर रही है। पीरुमदारा चौकी इंचार्ज भगवान सिंह मेहर ने बताया कि तेज रफ्तार कार नंबर UK04F3606 हिम्मतपुर ब्लॉक के पास अनियंत्रित होकर पलट गई।

उत्तराखंड ब्रेकिंग : घर के आंगन में खेल रहे बच्चे पर झपटा गुलदार, दहशत

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments