HomeBreaking Newsउत्तराखंड ब्रेकिंग : रेलवे ट्रैक पर हाथी को घसीट ले गई मालगाड़ी,...

उत्तराखंड ब्रेकिंग : रेलवे ट्रैक पर हाथी को घसीट ले गई मालगाड़ी, दर्दनाक मौत

ADVERTISEMENTS

सीएनई रिपोर्टर, हरिद्वार

वन्य क्षेत्रों के निकट हाथियों के यात्रा मार्ग से गुजरने वाले रेलवे ट्रैक हाथियों के लिए काल साबित हो रहे हैं। प्रतिवर्ष बड़ी संख्या में हाथियों की जानें रेल की चपेट में आने से जाती हैं। गत देर रात्रि भी एक मालगाड़ी की चपेट में आ जाने से हाथी की रेलवे ट्रैक में मौत हो गई।

यह घटना गत देर रात्रि करीब 2 बजे हरिद्वार—रायवाला के बीच एक रेलवे ट्रैक पर हुई है, जहां ट्रैक को पार कर रहा हाथी मालगाड़ी की चपेट में आ गया। हाथी को मालगाड़ी अपने साथ कई मीटर तक घसीटते हुए ले गई, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना मिलने के बाद वन विभाग के आला अफसर टीम सहित मौके पर पहुंचे और मामले की जांच की। अधिकारियों ने बताया कि हरिद्वार से एक मालगाड़ी हरावाला के लिए निकली थी। मोतीचूर क्षेत्र में करीब दर्जन भर हाथियों का झुंड रेलवे ट्रैक के पास से ही गुजर रहा था। जैसे ही रेलगाड़ी मोतीचूर के पास पहुंची तो रेलवे ट्रैक पर मौजूद एक हाथी मालगाड़ी की चपेट में आ गया और उसका वहीं पर दर्दनाक अंत हो गया। हालांकि हाथियों के जीवन को इस तरह की दुर्घटनाओं से कैसे बचाया जाये। दुर्भाग्य से इस दिशा में उत्तराखंड में कोई सार्थक प्रयास अमल में नहीं लाये जा रहे हैं।

बताया जा रहा है मालगाड़ी कई मीटर तक हाथी को अपने साथ ही घसीटते हुए ले गई है। मालगाड़ी के लोको पायलट ने इस संबंध में सूचना रेलवे स्टेशन को दी, जिसके बाद वन विभाग एवं रेलवे के अफसर टीम सहित मौके पर पहुंच गए और मामले की जांच की। यहां यह उल्लेखनीय है कि हा​थी अपने यात्रा मार्ग को सदियों तक याद रखते हैं। पीढ़ी दर पीढ़ी मादा हाथी अपनी संतानों को पुराने मार्गों की जानकारी देते चलती है। मौजूदा दौर में इंसानों ने हाथियों के यात्रा मार्गों पर कब्जा कर आलीशन भवन बना दिये। विकास के नाम पर वन्य क्षेत्रों के निकट रेलवे ट्रैक बिछा दिये गये हैं। जिससे निर्दोष हाथी प्रति वर्ष मारे जा रहे हैं अथवा उनका इंसानों से संघर्ष हो रहा है।

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments