HomeUttarakhandAlmoraहल्द्वानी ब्रेकिंग : अल्मोड़ा के युवक के साथ लूटपाट के आरोपी गिरफ्तार

हल्द्वानी ब्रेकिंग : अल्मोड़ा के युवक के साथ लूटपाट के आरोपी गिरफ्तार

ADVERTISEMENTS

सीएनई रिपोर्टर, हल्द्वानी

अल्मोड़ा जाने के लिए बस का इंतजार कर रहे यात्री से लूटपाट करने के आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर उसे न्यायालय में पेश किया है। बता दें कि ग्राम गोविन्दपुर, दौलाघट, अल्मोड़ा निवासी भाष्कर जोशी पुत्र गणेश जोशी गुरूवार की प्रातः दिल्ली से यहां पहुंचा।

वह स्टेडियम के पास अल्मोड़ा जाने के लिए वाहन का इंतजार कर रहा था कि तभी दो युवक उसके पास आये और उसके साथ छीना झपटी शुरू कर दी। दोनों बदमाश उसके हाथ से मोबाइल फोन के अलावा पर्स लूट ले गये और फरार हो गये। पर्स में 400 रूपये की नगदी व अन्य जरूरी कागजात बताये जा रहे हैं। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया। इसके बाद पुलिस बदमाशों की तलाश में जुट गई। हीरानगर चौकी पुलिस ने सुरागकशी करते हुए दोनों अभियुक्तों को लूट के माल के साथ गिरफ्तार कर लिया।

पूछताछ में आरोपियों ने अपने नाम अजय कुमार पुत्र कुन्दन राम निवासी वार्ड नंबर एक, डाक बंगला, बन्दोबस्ती दमुवाढूंगा व दिव्यांशु भण्डारी पुत्र मोहन सिंह भण्डारी निवासी झोला बाजार, कोटाबाग बताया है। पुलिस ने दोनों को कार्यवाही के बाद न्यायालय में पेश किया है।

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments