HomeUttarakhandAlmoraपूर्व पालिकाध्यक्ष शोभा जोशी की कांग्रेस में घर वापसी, प्रकाश रावत सहित...

पूर्व पालिकाध्यक्ष शोभा जोशी की कांग्रेस में घर वापसी, प्रकाश रावत सहित हुईं शामिल

ADVERTISEMENTS

सीएनई रिपोर्टर, देहरादून/अल्मोड़ा

पूर्व पालिकाध्यक्ष शोभा जोशी की लंबे अंतराल के कांग्रेस में घर वापसी हो गयी है। अल्मोड़ा के वरिष्ठ व्यवसायी प्रकाश रावत के साथ उन्होंने देहरादून में कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष के नेतृत्व में समर्थकों सहित कांग्रेस का दामन थाम लिया है। इस मौके पर दोनों का माल्यार्पण कर कांग्रेस पार्टी में आगमन पर स्वागत किया गया।

उल्लेखनीय है कि अपने पति वरिष्ठ कांग्रेसी नेता पूर्व पालिकाध्यक्ष विजय जोशी के निधन के बाद शोभा जोशी दो बार पालिकाध्यक्ष रही हैं। उन्होंने पालिकाध्यक्ष का चुनाव निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में जीता था। विगत कई सालों से वह एक समाजसेविका के रूप में कार्य कर रहीं थीं। वह विभिन्न जन संगठनों के साथ भी जुड़ी रहीं। एनटीडी का चिल्ड्रन पार्क, बहुउद्देशीय पार्किंग शोभा जोशी के पालिकाध्यक्ष के रूप में रहे कार्यकाल की देन रही है। बहुमुखी प्रतिभा की धनी शोभा जोशी 15 अगस्त, 2011 को अमिताभ बच्चन के प्रसिद्ध शो ‘कौन बनेगा करोड़पति’ तक भी पहुंची थींं। उनके सामाजिक कार्यों के लिए उन्हें देश—विदेश में अनेकों पुरस्कारों से नवाजा गया है। अल्मोड़ा में शव वाहन लाना भी उनकी बड़ी उपलब्धि है। जिसका लाभ आज हजारों लोगों को मिल रहा है। जिससे जीवन की अंतिम यात्रा के लिए वाहन सुलभ हो पाया है।

वहीं वरिष्ठ इलेक्ट्रानिक्स व्यवसायी प्रकाश रावत भी लंबे समय से अल्मोड़ा में समाजिक गतिविधियों में सक्रिय भागीदारी निभाते आये हैं। विभिन्न सामाज सेवा के कार्यों में, विशेष तौर पर कोरोना काल में जन सेवा समिति के माध्यम से उन्होंने शोभा जोशी के साथ गरीब, असहायक लोगों की भरपूर मदद की है। धार्मिक, सांस्कृतिक कार्यक्रमों में भी उनकी हमेशा भागीदारी रहती है। कार्यक्रम में शोभा जोशी व प्रकाश रावत का माल्यार्पण करके स्वागत किया गया। प्रकाश रावत ने कहा कि वह अल्मोड़ा विधानसभा में कांग्रेस को मजबूत बनाने की दिशा में कार्य करेंगे।

कांग्रेस पार्टी में शोभा जोशी व प्रकाश रावत के शामिल होने के समारोह के दौरान पीसीसी अध्यक्ष गणेश गोदियाल, पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत, अखिल भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की महासचिव अनुपमा रावत, संगठन महामंत्री मथुरा ज्योति, गढ़वाल मंडल मीडिया प्रभारी गरिमा मेहरा, दसौनी पौराणिक संवर्धन प्रकोष्ठ के आचार्य नरेश आनंद नौटियाल, प्रवक्ता राजेश चमोली आदि मौजूद रहे।

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments