HomeUttarakhandAlmoraAlmora News : बदहाल स्वास्थ्य सेवाओं के खिलाफ गरजे आप कार्यकर्ता, जिला...

Almora News : बदहाल स्वास्थ्य सेवाओं के खिलाफ गरजे आप कार्यकर्ता, जिला अस्पताल परिसर में धरना—प्रदर्शन

ADVERTISEMENTS

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा

अल्मोडा की बदहाल स्वास्थ्य व्यवस्था को लेकर आप कार्यकर्ताओं ने यहां जिला अस्पताल में धरना—प्रदर्शन किया। इस दौरान उन्होंने इस अस्पताल का भाजपा सरकार का रेफरल सेंटर नाम रखने का सुझाव दिया।

आम आदमी पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष अमित जोशी के नेतृत्व में आप कार्यकर्ता आज जिला अस्पताल पहुंचे। जहां उन्होंने जोरदार नारेबाजी के साथ धरना—प्रदर्शन किया। इस मौके पर प्रदेश उपाध्यक्ष अमित जोशी ने कहा की अल्मोड़ा का जिला चिकित्सालय एवं बेस चिकित्सालय पूरी तरीके से रेफरल सेंटर बन चुका है, जहां पर मरीजों को मामूली से मामूली इलाज के लिए अस्पताल से बाहर रेफर कर दिया जाता है।

उन्होंने कहा की सामान्य डिलीवरी केस में प्रसूताओं की मृत्यु हो जा रही है, अस्पतालों में डॉक्टर्स की उचित व्यवस्था नहीं है, किसी भी छोटी बीमारी का इलाज नही हो पा रहा है, किसी भी छोटे ऑपरेशन में मरीज को रेफर कर दिया जा रहा है, इसलिए आप कार्यकर्ता धरना देने को विवश हैं। उन्होंने कहा कि आप ने जिला अस्पताल को भाजपा का रेफरल सेंटर घोषित कर दिया है। सरकार से यह मांग करते हैं की अल्मोड़ा और पहाड़ के सभी अस्पतालों में उचित स्वास्थ्य व्यवस्था हो। जिससे यहां के व्यक्ति को बाहर इलाज के लिए ना जाना पड़े।

इस मौके पर प्रदेश उपाध्यक्ष अमित जोशी के साथ जिला उपाध्यक्ष आनंद सिंह बिष्ट, जिला महासचिव जगमोहन फर्तियाल, नवीन चंद्र आर्य, अरुणोदय तिवारी, देव सिंह टंगड़िया, अखिलेश टम्टा, संदीप नयाल, रोहित सिंह, अफसान खान, पुरन सिंह बिष्ट, दिनेश कुमार, नीरज, अमन आदि मौजूद रहे।

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments